फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मच्छर भगाने वाली कॉइल से लगी खतरनाक आग, दो लोग बुरी तरह जले

Wed, 09 May 2018 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 May 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
two ambulance and one man burnt due to mosquito coil
fire in ambulance - फोटो : हिमांशु सोनी

मालवीय नगर के शेख सराय में पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस में आग लगने से दो व्यक्ति जिंदा जल गए। एंबुलेंस की ड्राइविंग सीट पर सो रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से जल गया। उसे करीब 90 फीसदी जली हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

two ambulance and one man burnt due to mosquito coil
fire in ambulance - फोटो : himanshu soni

आग की घटना रविवार व सोमवार की रात करीब एक बजे उस समय हुई, जब आंधी चल रही थी। आंधी से आग और भड़क गई। इससे पीड़ितों को बचने का मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में मच्छर भगाने के लिए कॉइल जलाई हुई थी, इससे आग लग गई। आग ने दो और एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया।

two ambulance and one man burnt due to mosquito coil
fire in ambulance - फोटो : himanshu soni

दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि रात करीब 12.56 बजे पीएसआई अस्पताल के सामने पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस में आग लगने की सूचना मिली। यहां पर राणा एंबुलेंस की गाड़ियां खड़ी होती है।  फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से एंबुलेंस में सो रहे तीन लोग जल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
two ambulance and one man burnt due to mosquito coil
fire in ambulance - फोटो : himanshu soni

इनमें दो मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश निवासी राहुल सक्सेना (24) और खानपुर निवासी गुड्डू (25) की मौके पर ही मौत हो गई। संगम विहार निवासी सबुोध कुमार (40) गंभीर रूप से झुलस गया। उसे करीब 90 फीसदी तक झुलसे हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
two ambulance and one man burnt due to mosquito coil
fire in ambulance - फोटो : himanshu soni

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस के पिछले हिस्से में एंबुलेंस के दो स्टाफ गुड्डू ओर राहुल सोए हुए थे, जबकि सुबोध ड्राइविंग सीट पर आगे सोया हुआ था। इन्होंने मच्छर के लिए एंबुलेंस में की कॉइल जला रखी थी। हो सकता है आंधी की वजह से कॉइल से आग लग गई हो।  आग ने पास में खड़ी दो और एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों एंबुलेंस भी काफी हद तक जल गईं।   मालवीय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आग के कारणों का पता कर रही है। पुलिस राहुल व गुड्डू के शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed