डायवर्जन के चलते दिल्ली नोएडा के रास्ते पर लगा भीषण्ा जाम
दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा मेट्रो निर्माण के चलते बृहस्पतिवार की आधी रात से मोहननगर चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया। दो बार से टाले जाने के बाद आखिरकार ट्रैफिक पुलिस ने इस पर मुहर लगा दी। शुक्रवार सुबह से डायवर्जन ट्रायल शुरू हो गया। यानी सुबह के समय इधर से निकलने वाले वाहन डायवर्जन के तहत ही निकले। इसके बाद शनिवार रात 12 बजे से डायवर्जन प्लान मोहननगर चौराहे पर लागू कर दिया जाएगा। (सभी फोटो : सुवर्ण भट्टाचार्य/अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद)
डायवर्जन के चलते दिल्ली नोएडा के रास्ते पर लगा भीषण्ा जाम
शुक्रवार की सुबह गाजियाबाद से दिल्ली नोएडा जाने वाले मोहननगर चौराहे से जाने बचें, क्योंकि पीक आवर्स में वाहन का दबाव बढ़ने पर जाम लगने की संभावना है। बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से चौराहे को बंद कर दिया गया। चौराहे को बंद कर एमएमएक्स मॉल के सामने और करहेड़ा कट के पास यू-टर्न लेकर लोगों को गुजरना पड़ेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए दिशासूचक लगा दिए गए हैं, जिससे रास्ता समझने में दिक्कत नहीं हो। साथ ही जीटी रोड पर आईटीएस से लेकर मोहन मीकिंग्स तक फुटपाथ को तोड़कर सड़क चौड़ी भी की गई है। मोहन नगर चौराहे पर लेफ्ट फ्री खत्म कर दिए गए हैं।
डायवर्जन के चलते दिल्ली नोएडा के रास्ते पर लगा भीषण्ा जाम
अधिकारियों ने दावा किया है कि रूट डायवर्जन से जाम नहीं लगेगा, लेकिन वाहनों का दबाव बढ़ने पर दोनों यू-टर्न पर जाम लगना तय माना जा रहा है। शुक्रवार को डायवर्जन प्लान का ट्रायल है। रात 12 बजे केबाद वाहनों का दबाव सड़कों पर नहीं रहता है। रविवार को छुट्टी रहेगी। ऐसे में डायवर्जन प्लान की असल परीक्षा सोमवार सुबह होगी।
डायवर्जन के चलते दिल्ली नोएडा के रास्ते पर लगा भीषण्ा जाम
परिवहन निगम ने दिल्ली-एनसीआर के बीच बस संचालन शुरू करने की तैयारी की है। पुरानी कारों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगने और डीजल टैक्सियों को बाहर करने के आदेश के बाद रोडवेज ने इसकी तैयारी की हैं। इससे दूसरे जनपदों से आने वाले लोगों को एनसीआर-दिल्ली के सफर में आसानी होगी। परिवहन विभाग बार्डर प्वाइंट पर कार पार्किंग बनवाने की भी तैयारी कर रहा है।
डायवर्जन के चलते दिल्ली नोएडा के रास्ते पर लगा भीषण्ा जाम
रोडवेज के संचालन प्रभारी चौधरी ओमवीर सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग एनसीआर के बार्डर प्वाइंट पर वाहन पार्किंग बनवा रहा है। इससे प्रतिबंधित वाहनों को वहां पार्क किया जा सकेगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल यादव ने बताया कि डायवर्जन केतहत मोहननगर चौराहे से बसें और हैवी व्हीकल नहीं गुजरेंगे। हरिद्वार-देहरादून रूट की बसें दिल्ली दिलशाद गार्डन से घूमकर करन गेट, अर्थला होते हुए राजनगर एक्सटेंशन से एनएच-58 पर आवागमन करेंगी।