फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शुरू हो गई टोल की वसूली, तकनीकी खराबी के कारण हुई थी देरी

Mon, 18 Jun 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 18 Jun 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Toll begins at eastern peripheral expressway, delayed due to technical fault
epe toll - फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्ध नगर में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के दोनों टोल प्लाजा पर शनिवार की शाम 7 बजे से टोल की वसूली शुरू हो गई है। इससे पहले शुक्रवार पूरे दिन और शनिवार शाम तक कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण टोल वसूला नहीं जा रहा था। दिन भर टोल कर्मचारी वाहन चालकों को केवल पर्ची देने का काम कर रहे थे। वहीं अधूरी तैयारियों के बीच टोल टैक्स की वसूली करना मुश्किल होगा। यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है। 

 
Toll begins at eastern peripheral expressway, delayed due to technical fault
epe toll - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 26 मई को हुआ था। उसके बाद 14 जून की रात 12 बजे तक एक्सप्रेस वे को टोल फ्री रखा गया। एनएचएआई ने 14 जून की रात 12 बजे के बाद से टोल वसूलना तय किया था, लेकिन 15 जून को टोल टैक्स नहीं वसूला गया। 16 जून यानी शनिवार को दिन में भी यही स्थिति रही। दादरी में बील अकबरपुर और ग्रेनो में सिरसा गांव के पास टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी केवल वाहन चालकों को पर्ची देने का काम कर रहे थे। दिन भर पर्ची देने के बाद देर शाम को दोनों टोल प्लाजा पर टोल की वसूली शुरू हो सकी। शाम को 7 बजे सिरसा टोल प्लाजा का सिस्टम शुरू हुआ। उसके बाद वाहन चालकों से टोल टैक्स लिया गया। वाहनों की संख्या कम होने के कारण किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। वहीं दादरी के बील अकबरपुर टोल प्लाजा पर रात में टोल वसूलने की सुविधा शुरू हो सकी। 

 
Toll begins at eastern peripheral expressway, delayed due to technical fault
EPE TOLL - फोटो : अमर उजाला
टोल प्लाजा पर नहीं लगे है बैरियर
बील और सिरसा टोल प्लाजा पर अभी टोल वसूलने के लिए सभी सुविधाएं नहीं हैं। किसी भी टोल पर बैरियर नहीं लगे है। उनके बिना वाहन को रोकना मुश्किल है। ऐसे में टैक्स के लिए वाहनों को रोकना खतरनाक साबित हो सकता है। वहीं गलत दिशा में आने वाले वाहनों को रोका नहीं जा रहा है। वाहन एक्सप्रेसवे पर चढ़ने वाले रास्ते से नीचे उतर रहे हैं। अगर ऐसा हीं हाल रहा तो टोल टैक्स की वसूली के दौरान जाम भी लग सकता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Toll begins at eastern peripheral expressway, delayed due to technical fault
EPE TOLL - फोटो : अमर उजाला
तकनीकी समस्या के कारण कई जगह टोल की वसूली नहीं हो रही थी। मुंबई से टीम बुलानी पड़ी। टीम को शनिवार की रात 10 बजे तक का समय दिया गया था। देर शाम गौतमबुद्ध नगर के दोनों टोल प्लाजा पर टोल शुल्क वसूलना शुरू हुआ।
- किशोर कनियाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed