एक अनोखी डेटिंग साइट जो बन रही है दिल्ली के युवाओं की फेवरिट
सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक ऐप बहुत तेजी से युवाओं में अपनी पकड़ बनाता जा रहा है। ये है टिंडर नाम का ऐप। टिंडर एक ऐसा डेटिंग ऐप है जो फेसबुक से जुड़कर काम करता है। 2012 में लॉन्च होने वाले इस ऐप के नाम एक बड़ी उपलब्धि ये है कि ये 'पहला स्वाइपिंग ऐप' है। इस ऐप पर महज दो साल में ही एक बिलियन रजिस्टर्ड स्वाइप्स प्रतिदिन आने लगे हैं। ये दिल्ली के युवाओं में भी काफी लोकप्रिय है। (फोटो साभारः टिंडर साइट व सोशल मीडिया)
एक अनोखी डेटिंग साइट जो बन रही है दिल्ली के युवाओं की फेवरिट
इस ऐप के जरिए आप अपने आसपास के लोकेशन में दिख रहे फेसबुक प्रोफाइल्स में से जिसमें इंटरेस्टेड हों उसे स्वैप करके अपना इंटरेस्ट बता सकते हैं और अगर सामने वाला भी आपमें रुचि ले रहा है तो वो राइट स्वैप से आपका प्रपोजल स्वीकार कर सकता है। इसके साथ ही अगर आप सामने वाले में इंटरेस्टेड नहीं हैं तो आप लेफ्ट स्वैप करके अगली प्रोफाइल पर भी जा सकते हैं।
एक अनोखी डेटिंग साइट जो बन रही है दिल्ली के युवाओं की फेवरिट
इस ऐप के बनने की प्रक्रिया भी उतनी ही दिलचस्प है जितना इसके माध्यम से डेटिंग करना। इस ऐप के दो फाउंडर सीन रैड और जस्टिन मतीन एक दूसरे को तब से जानते हैं जब वो दोनों 14 साल के थे। सीन रैड चाहते थे कि वो लोगों को एक ऐसा विकल्प दें जिससे लोग आराम से एक दूसरे को अप्रोच कर सकें जो चाहता है कि आप उस तक पहुंचे।
एक अनोखी डेटिंग साइट जो बन रही है दिल्ली के युवाओं की फेवरिट
इस ऐप को 2013 का बेस्ट न्यू स्टार्टअप ऑफ 2013 टेक क्रंच अवार्ड मिला। ये ऐप पिछले दस सालों में अब तक का सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला टॉप फाइव ऑनलाइन डेटिंग सर्विस ऐप बन गया है। 2014 से ही इस इस ऐप पर एक बिलियन से भी ज्यादा स्वाइप्स प्रतिदिन होते हैं और हर रोज ये ऐप करीब 12 मिलियन मैच मेकिंग करता है। एक औसत यूजर इस ऐप पर रोजाना एक से डेढ़ घंटे तक समय व्यतीत करता है।
एक अनोखी डेटिंग साइट जो बन रही है दिल्ली के युवाओं की फेवरिट
एक और बात बता दें कि इस ऐप के फाउंडर सीन रैड अपने विवादास्पद इंटरव्यू को लेकर भी चर्चाओं और आलोचनाओं का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि वो खुद इस ऐप से कई बार डेटिंग कर चुके हैं और कई लड़कियों के साथ रात भी गुजार चुके हैं।