जब ग्रेटर नोएडा पहुंचे टाइगर श्राफ और दिशा पाटनी तब किए अपनी पसंद को लेकर बड़े खुलासे..
2 of 5
tiger shroff and disha patani
- फोटो : अमर उजाला
नॉलेज पार्क-2 स्थित जीएल बजाज संस्थान में युवाओं के चहेते स्टार अभिनेता टाइगर श्राफ और नवोदित कलाकार दिशा पाटनी ने छात्र-छात्राओं के संग जमकर ठुमके लगाए। संस्थान के चेयरमैन पंकज अग्रवाल और निदेशक डॉ. राजीव अग्रवाल ने दोनों का स्वागत किया। दोनों सितारों ने विद्यार्थियों संग सेल्फी ली। टाइगर ने स्टंट भी दिखाए।
3 of 5
tiger shroff and disha patani
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की शुरुआत करीब 11 बजे होनी थी लेकिन सुबह 9 बजे से ही विद्यार्थी परिसर में जमा हो गए। ठीक 11 बजे जैसे ही सितारों को लेकर हेलिकॉप्टर संस्थान पहुंचा तो करतल ध्वनि के साथ दिशा पाटनी और टाइगर श्राफ का स्वागत किया किया। हेलिकाप्टर से निकलते ही अपने चहेते स्टार की तस्वीरें लेने के लिए सैकड़ों मोबाइल चल पड़े।
स्टेज पर आते ही संस्थान में टाइगर और दिशा के नाम गूंजने लगे। दोनों सितारों ने बागी-2 के गानों पर ठुमके लगाये। साथ ही छात्रों द्वारा पूछे गए मजेदार सवालों के जवाब भी दिए। बीटेक की छात्रा अनुशा ने टाइगर से पूछा कि वह बहुत सी लड़कियों का क्रश है। जिस लड़की से शादी करेंगे उस लड़की में क्या क्वालिटी चाहेंगे।
जवाब में टाइगर ने कहा कि ईमानदारी एक ऐसी क्वालिटी है जो वह अपने लाइफ पार्टनर में चाहेंगे। छात्र विक्रांत, अतुल, ज्योशी ने टाइगर और दिशा के पोट्रेट बनाकर भी उन्हें भेंट किये। वहीं दिशा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे अपने जीवन साथी के रूप में एक सच्चे और प्यार करने वाले इंसान को पसंद करेंगी। कार्यक्रम के समापन पर टाइगर श्राफ और दिशा को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।