{"_id":"5d889e238ebc3e93df4235ea","slug":"this-week-in-delhi-ncr-weather-will-be-pleasant-light-rain-with-thunders-likely-to-happen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह मौसम रहेगा सुहाना, हो सकती है हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह मौसम रहेगा सुहाना, हो सकती है हल्की बारिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 23 Sep 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रविवार को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह भी दिल्ली में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे। आगे पढ़ें कैसा रहेगा आने वाला हफ्ता...
2 of 5
- फोटो : पीटीआई
रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार से लेकर शनिवार तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना भी रहेगी। यानी दिल्लीवालों को इस सप्ताह उमस वाली गर्मी परेशान नहीं करेगी।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाने इंडिया गेट पर उमड़ी भीड़
रुक रुक हुई हल्की बारिश से खुशनुमा हुए मौसम का लुत्फ उठाने रविवार शाम बड़ी संख्या में लोग इंडिया गेट पहुंचे। ई-बाइक की सवारी करते बच्चों ने खूब मस्ती की, वहीं बड़ों ने बोटिंग का आनंद लिया। छुट्टी के दिन पार्क में परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बारिश
- फोटो : लाल सिंह
मौसम में अचानक आए बदलाव को देखते हुए लोगों ने घर से बाहर घूमने का प्रोग्राम मनाया। इंडिया गेट पर पहुंचे लोगों ने इस दौरान भुट्टा, भेल पूरी और मूंगफली का स्वाद भी चखा। साकेत से आए राहुल, अमित ने बताया कि वैसे तो अक्सर फुर्सत मिलने पर वह अपने दोस्तों के साथ इंडिया गेट पर आते हैं। लेकिन, रविवार को मौसम में आए बदलाव को देखकर घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
5 of 5
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
प्रांजल, दिलीप और प्रियांशु ने कहा कि ऐसे मौसम में घूमने की बात ही अलग है। नीदरलैंड निवासी पॉल ने बताया पिछले कुछ दिनों के मुकाबले रविवार को काफी अच्छा मौसम रहा। सुहावना मौसम में हर तरफ मस्ती का आलम दिखा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।