फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ये हैं वो दोनों जिन्होंने 11 वीं की छात्रा से किया गैंगरेप

Tue, 15 Sep 2015 03:30 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 03:30 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: ये हैं वो दोनों जिन्होंने 11 वीं की छात्रा से किया गैंगरेप

these of two they gangraped of 11th student

राजधानी में सुबह हो दिन या रात, किसी भी समय महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अमन विहार इलाके में सुबह की सैर पर निकली 11वीं कक्षा की एक छात्रा को पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने अगवा कर गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता को घर में बंधक बना कर रखा। छात्रा के घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। शाम में पड़ोस के एक बंद कमरे में लाइट जले होने पर लोगों को शक हुआ। बाहर से ताला लगे कमरे का दरवाजा तोड़ने पर पीड़िता वहां पड़ी मिली। लोगों ने कमरे में रहने वाले दोनों युवकों को दबोचकर उसकी जमकर पिटाई कर दी और उनका सिर मुंडवा डाला। बाद में आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

तस्वीरें: ये हैं वो दोनों जिन्होंने 11 वीं की छात्रा से किया गैंगरेप

these of two they gangraped of 11th student

पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय किशोरी सपरिवार अमन विहार इलाके में रहती है। वह सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। किशोरी के पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। छात्रा प्रतिदिन तड़के मॉर्निंग वॉक के लिए जाती है। रोज की तरह पीड़िता रविवार तड़के चार बजे घर से सैर के लिए निकली। पड़ोस में किराये के मकान में रहने वाले नौशाद (22) ने पीड़िता को आने का इशारा किया। पीड़िता के अनदेखा करने पर नौशाद ने अपने दोस्त शोबत (19) के साथ मिलकर पीड़िता को जबरदस्ती खींच लिया और अपने कमरे में ले आया।

तस्वीरें: ये हैं वो दोनों जिन्होंने 11 वीं की छात्रा से किया गैंगरेप

these of two they gangraped of 11th student

यहां दोनों ने पीड़िता का रस्सी से हाथ पैर बांध दिया और उसके मुंह में कपड़ा डालकर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद जब पीड़िता जब घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम तक किशोरी के नहीं मिलने पर परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में कर दी। थाने से लौटने के दौरान पड़ोस के एक बंद कमरे में लाइट जलती हुई देखी। शक होने पर लोग उस कमरे के पास पहुंचे।


विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: ये हैं वो दोनों जिन्होंने 11 वीं की छात्रा से किया गैंगरेप

these of two they gangraped of 11th student

कमरे से किशोरी के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। लोगों ने कमरे का ताला लगा पाकर दरवाजा तोड़ दिया, जहां किशोरी को बेड पर पड़े हुआ पाया। उसके बाद लोगों ने वहां रहने वाले दोनों युवकों को पकड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों का सिर मुंडवा दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने गैंग रेप का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक शोबत डीयू से बीएससी की पढ़ाई कर रहा है, वहीं नौशाद एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन

तस्वीरें: ये हैं वो दोनों जिन्होंने 11 वीं की छात्रा से किया गैंगरेप

these of two they gangraped of 11th student

जांच में पता चला है कि जिस दौरान पीड़ित परिवार किशोरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान किशोरी के भाई के मोबाइल पर एक फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया कि उसकी बहन को एक  अस्पताल के पास देखा गया है। इस सूचना पर किशोरी का भाई अस्पताल के पास पहुंचा, लेकिन वहां किशोरी नहीं मिली। किशोरी के भाई ने वापस उस मोबाइल नंबर पर फोन किया तो फोन स्विच ऑफ मिला। जांच से पता चला कि पीड़िता के भाई के मोबाइल पर आने वाला फोन नंबर नौशाद का था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed