फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुत्ता घुमाने पर झगड़ा: दो गाड़ियों के शीशे तोड़े, इलाके में दहशत

Tue, 15 Sep 2015 08:29 AM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन

कुत्ता घुमाने पर झगड़ा: दो गाड़ियों के शीशे तोड़े, इलाके में दहशत

two cars glass broken panic in the safdarganj area

दक्षिण जिले के सफदरजंग एन्क्लेव में रविवार रात कुत्ता घुमाने को लेकर हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके पर खड़ी दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। फायरिंग में घर के बाहर खड़ा एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस गैंगवार के कोण से भी जांच कर रही है।

कुत्ता घुमाने पर झगड़ा: दो गाड़ियों के शीशे तोड़े, इलाके में दहशत

two cars glass broken panic in the safdarganj area

सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में चले गए कारतूस मिले हैं। ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस फुटेज केआधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि ये घटना सफदरजंग एन्क्लेव के हुमायूंपुर की है।

कुत्ता घुमाने पर झगड़ा: दो गाड़ियों के शीशे तोड़े, इलाके में दहशत

two cars glass broken panic in the safdarganj area

मकान नंबर-10 और गली नंबर-10 में रहने वाला मोंटी रात करीब दस बजे पार्क में कुत्ता घुमा रहा था। मकान नंबर एक गली नंबर दस में रहने वाले रोहित ने इसका विरोध किया और कुत्ते को पार्क से बाहर ले जाने के लिए कहा। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। रोहित की बहन ने पुलिस को कॉल कर दी। कॉल होने पर मोंटी व उसका चाचा थाने चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ता घुमाने पर झगड़ा: दो गाड़ियों के शीशे तोड़े, इलाके में दहशत

two cars glass broken panic in the safdarganj area

इस दौरान रोहित अपने करीब एक दर्जन से ज्यादा साथियों के साथ मोंटी के घर पर पहुंच गया। इनके हाथों में डंडे, लोहे की रॉड व हथियार थे। इन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे इलाके में दशहत फैल गई। गोलियां की आवाज सुनकर मुहल्ले में रहने वाला राजेश कुमार(30) अपने घर से बाहर निकला।

विज्ञापन

कुत्ता घुमाने पर झगड़ा: दो गाड़ियों के शीशे तोड़े, इलाके में दहशत

two cars glass broken panic in the safdarganj area

गोली के छू जाने से वह घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने मौके पर खड़ी दो गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि पुलिस को मौके से आठ खाली कारतूस और एक कारतूस मिले हैं। पुलिस ने शांति भंग करने, हत्या का प्रयास, धमकी देने और आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में मामला दर्जकर रोहित के दो साथी प्रशांत व रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। अपने अन्य साथियों के साथ रोहित फरार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed