फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   these 5 looteri dulhan case will shock you

महंगी पड़ी शादी जब घर आईं ऐसी दुल्हनें, इन्होंने घूंघट उठाते ही दे दिया जिंदगीभर का गम

Mon, 12 Aug 2019 05:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 12 Aug 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
these 5 looteri dulhan case will shock you
फाइल फोटो
शादी-विवाह समारोह संपन्न होने के बाद युवक और युवती जीवन के नये दौर में प्रवेश कर जाते हैं जहां सब कुछ नया होता है। जिम्मेदारियां नई होती हैं, रिश्ते भी नये होते हैं और डर भी नया होता है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जीवन की पटरी पर वैवाहिक गाड़ी चल पड़ती है लेकिन अगर कुछ गड़बड़ हुआ तो सब कुछ तबाह हो जाता है।
विज्ञापन


आमतौर पर यह धारणा है कि किसी रिश्ते के बिगड़ने का बड़ा कारण पुरुष होते हैं लेकिन कई बार महिलाएं इस पवित्र रिश्ते में दाग लगाने का काम करती हैं। इन्हीं में से एक होती हैं लुटेरी दुल्हनें जो लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनका सबकुछ लूट ले जाती हैं। हमारी इस स्टोरी में कुछ ऐसी ही लुटेरी दुल्हनों के बारे में पढ़ें...
विज्ञापन

सुहाग की सेज पर इंजीनियर की हत्या कर फरार हो गई थी लुटेरी दुल्हन

these 5 looteri dulhan case will shock you
लुटेरी दुल्हन

आगरा तीन साल पहले इंजीनियर निर्मल सोलंकी की हत्या कर दी गई थी। आरोप तारा नाम की महिला पर लगा था। इंजीनियर ने महिला से शादी की थी। सुहाग की सेज पर उसने इंजीनियर को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया था। इससे उनकी मौत हो गई थी। दुल्हन जेवरात और अन्य सामान समेटकर फरार हो गई थी। पुलिस टीम लुटेरी दुल्हन की तलाश में उत्तराखंड गई थी। कई जिलों की खाक छानी थी। इसके बाद पुलिस आरोपी लुटेरी दुल्हन तक पहुंच गई थी। उसे जेल भेजा गया था।

जिसके लिए दो पत्नियों को छोड़ा, वो सात फेरे लेते ही बन गई 'लुटेरी दुल्हन'

these 5 looteri dulhan case will shock you
डेमो इमेज

बॉलीवुड फिल्म डॉली की डोली की तर्ज पर रुड़की में भी लुटेरी दुल्हन ने एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसा लिया और एक रात के लिए उसकी दुल्हन बनकर घर का पूरा सामान समेटकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने लुटेरी दुल्हन के चक्कर में अपनी पहली दो पत्नियों को भी छोड़ दिया था। अब उन पत्नियों ने व्यक्ति को अपनाने से इनकार कर दिया है। पीड़ित कोतवाली के चक्कर काटकर लुटेरी दुल्हन की तलाश की गुहार लगा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति की दो पत्नियां थीं। करीब 15 दिन पूर्व उसकी मुलाकात नजीबाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई। आरोप है कि युवती ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। 

इसके बाद युवती ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। उसकी बातों में आकर व्यक्ति शादी को तैयार हो गया। व्यक्ति की तीसरी शादी करने की जानकारी पहली दो पत्नियों को हुई तो उन्होंने विरोध किया, लेकिन व्यक्ति ने उनकी नहीं सुनी। इससे नाराज दोनों पत्नी घर छोड़कर मायके चली गईं। इसके बाद व्यक्ति ने युवती से शादी कर ली और अपने घर ले आया।

उसे अपने घर की पूरी जानकारी दे दी और जेवर व नकदी वाली जगह भी दिखा दी। आरोप है कि रात में आंख लगने के बाद दुल्हन ने घर में रखी पूरी नकदी और लाखों के जेवर समेट लिए और फरार हो गई। सुबह जब व्यक्ति की आंख खुली और दुल्हन के साथ नकदी व जेवर गायब देखे तो उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन

लुटेरी दुल्हन से अधिवक्ता को शादी करना पड़ा महंगा

these 5 looteri dulhan case will shock you
संकेतात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
2015 में एक फिल्म आई थी 'डॉली की डोली', जिसमें एक दुल्हन युवकों से शादी करके उन्हें लूट कर फरार हो जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में, जहां लुटेरी दुल्हन एक अधिवक्ता के रुपये लेकर फरार हो गई।

हुआ कुछ ये है कि हरियाणा के फरीदाबाद निवासी अधिवक्ता अमित कुमार शादी के लिए काफी दिनों से लड़की की तलाश कर रहा था। इसी बीच अमित के भाई अधिवक्ता भीमसेन पुजारी का परिचित अजय सिंह उर्फ बंटी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में राज नामक व्यक्ति है जो शादियां करवाता है।फोन पर बात करने पर राज ने कहा कि वह अमित की शादी करा देगा लेकिन फरीदाबाद आने जाने का खर्च देना पड़ेगा। इस पर भीमसेन राजी हो गए। राज के आश्वासन पर भीमसेन अपने भाई अमित के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पहुंच गए।

राज ने अमित को वाराणसी रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में लड़की और उसकी मां से मुलाकात कराई। विवाह के लिए बातचीत के दौरान युवती पसंद नहीं आई। इस पर राज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में दूसरी लड़की दिखाने की बात कही। इस पर शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के धर्मशाला रोड स्थित एक होटल में सोनी नाम की एक लड़की से मिलवाया। लड़की के परिवार वालों से बातचीत के बाद शादी की बात बन गई। इसके बाद निर्णय लिया गया कि जयमाल और सिंदूरदान अभी होगा और इसके बाद फरीदाबाद में कोर्ट मैरिज होगी। फिर होटल में ही जयमाल और सिंदूरदान की रस्म निभाई गई।

इसके बाद राज और लड़की के परिवार वालों ने शादी की पार्टी देने के लिए बहला फुसला कर भीमसेन से 50 हजार रुपये मांगे। इस पर अमित और भीमसेन ने 20 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद अन्य कामों में व्यस्त हो गए। इसी बीच मौका देखकर लड़की अपने परिवार के साथ होटल से फरार हो गई। साथ ही शादी कराने वाला अगुआ राज भी भाग निकला।

अमित ने जब दुल्हन और उसके परिजनों को ढूंढना शुरू किया तो वे कहीं नहीं मिले। जब अमित ने अपना बैग देखा तो उसमें रखे दस हजार रुपये भी गायब थे। इसके बाद अमित ने राज के मोबाइल पर फोन किया लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला।

14 साल बड़ी महिला से की मंदिर में शादी, गहने और पैसे लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

these 5 looteri dulhan case will shock you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

इंदौर से लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। यहां मंदिर में अपने से 14 साल छोटे युवक से शादी के बाद महिला एक दिन अचानक सभी गहने और पैसे लेकर फरार हो गई। नृसिंहपुर के युवक ने आगर रोड के घट्टिया में रहने वाली महिला पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। युवक रामसेवक ने बताया की उसकी पहचान महिला से मैस में हुई थी।

उत्तराखंड के दलालों ने एक नहीं, दो बार ठगा बरेली के दूल्हे को

these 5 looteri dulhan case will shock you
घटना मंडी के बलद्वाडा तहसील के अंतर्गत आने वाले समौला गांव की है जिसकी पूरी जानकारी आपको बॉलीवुड फिल्म की याद दिला देगी। यहां 22 को रिश्ता हुआ, 24 को शादी और 26 तारीख को दुल्हन फरार हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

37 वर्षीय सुरेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे शादी के नाम पर ठगा गया है। 22 वर्षीय लड़की से उसकी शादी करवाई गई जिसका पता बालीचौकी बताया गया था। शादी के चार दिन बाद दुल्हन 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed