फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केजरीवाल की लोकप्रियता पर अब तक लगे हैं ये 12 दाग, जानिए किनकी है ये करतूत

Thu, 28 Jul 2016 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 28 Jul 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
These 12 MLAs  made Kejriwal's image blurred down

दिल्ली में आप सरकार की मुसीबतें कम होने का नाम हीं नही ले रही। एक-एक कर सारे विधायकों के खिलाफ लग रहे आरोपों ने पार्टी की साख को हिला कर रख दिया है। अब तक पार्टी के 12 विधायकों के कानूनी दावपेंच में फंसने से आप की सारी सेना में अफरा-तफरी का सा माहौल है। यही कारण है कि पार्टी अब अपना हर एक कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। अभी तक पुलिस के चंगुल में फंस चुके विधायकों के खिलाफ महिलाओं से बदसलूकी, धोखाधड़ी, मारपीट, घरेलू हिंसा जैसे मामले दर्ज हुए हैं। 

These 12 MLAs  made Kejriwal's image blurred down
अरविंद केजरीवाल

हाल ही में गिरफ्तार हुए तीन विधायकों पर दर्ज हुए मामले करीब एक जैसे ही हैं। इन तीन मामलों में महिलाओं (मुख्यतः समाज सेविकाओं) ने विधायकों के खिलाफ बदसलूकी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब भी वो अपनी शिकायत लेकर इन विधायकों के पास गईं उनके लोगों ने  महिलाओं से दुर्व्यवहार किया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने इन विधायकों को हिरासत में ले लिया। आईए जानते हैं अब तक दागी हो चुके इन आप विधायकों की पूरी कुंडली...

These 12 MLAs  made Kejriwal's image blurred down
दिनेश मोहनिया

25 जून को संगम विहार से आप विधायक दिनेश मोहनिया को गिरफ्तार किया गया। उन पर पानी की समस्या का विरोध कर रही दो महिलाओं से बदसलूकी का आरोप है। देवली विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रकाश जरवाल के खिलाफ 8 जुलाई को भी कुछ ऐसा ही केस दर्ज हुआ है। इस सूची में आप विधायक अमनतुल्लाह का भी नाम शामिल है जिन पर भी एक महिला से बदसलूकी का आरोप लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These 12 MLAs  made Kejriwal's image blurred down
अखिलेश त्रिपाठी

पार्टी के अन्य आठ विधायकों की गिरफ्तारी मारपीट से लेकर दंगे जैसे आरोपों में हुई है। मॉडल टाउन विधायक  अखिलेश त्रिपाठी के खिलाफ दंगे का आरोप लगा था, जिसमें उन्हें पिछले साल दिसंबर में बरी कर दिया गया था।

विज्ञापन
These 12 MLAs  made Kejriwal's image blurred down
करतार सिंह तंवर

 अब मुसीबतों के पहाड़ आप विधायक राजेश ऋषि (जनकपुरी) और करतार सिंह तंवर (छत्तरपुर) पर मंडरा रहे हैं। ऋषि पर एक महिला से जबरन वसूली का आरोप लगा है जिससे परेशान महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की। वहीं, आयकर विभाग ने अवैध धन को सिलसिले में बीते दिनों तंवर  के घर पर छापेमारी की थी। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य विधायकों पर भी पुलिस में मामले दर्ज हैं। हालांकि, इनमें गिरफ्तारी नहीं हुई है। त्रिपाठी व संजय झा (बुराड़ी) के खिलाफ दंगे फैलाने आरोप दर्ज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed