{"_id":"5799cb5d4f1c1b1a4f21e5f4","slug":"these-12-mlas-made-kejriwal-s-image-blurred-down","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की लोकप्रियता पर अब तक लगे हैं ये 12 दाग, जानिए किनकी है ये करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की लोकप्रियता पर अब तक लगे हैं ये 12 दाग, जानिए किनकी है ये करतूत
Thu, 28 Jul 2016 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 28 Jul 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली में आप सरकार की मुसीबतें कम होने का नाम हीं नही ले रही। एक-एक कर सारे विधायकों के खिलाफ लग रहे आरोपों ने पार्टी की साख को हिला कर रख दिया है। अब तक पार्टी के 12 विधायकों के कानूनी दावपेंच में फंसने से आप की सारी सेना में अफरा-तफरी का सा माहौल है। यही कारण है कि पार्टी अब अपना हर एक कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। अभी तक पुलिस के चंगुल में फंस चुके विधायकों के खिलाफ महिलाओं से बदसलूकी, धोखाधड़ी, मारपीट, घरेलू हिंसा जैसे मामले दर्ज हुए हैं।
2 of 9
अरविंद केजरीवाल
हाल ही में गिरफ्तार हुए तीन विधायकों पर दर्ज हुए मामले करीब एक जैसे ही हैं। इन तीन मामलों में महिलाओं (मुख्यतः समाज सेविकाओं) ने विधायकों के खिलाफ बदसलूकी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब भी वो अपनी शिकायत लेकर इन विधायकों के पास गईं उनके लोगों ने महिलाओं से दुर्व्यवहार किया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने इन विधायकों को हिरासत में ले लिया। आईए जानते हैं अब तक दागी हो चुके इन आप विधायकों की पूरी कुंडली...
3 of 9
दिनेश मोहनिया
25 जून को संगम विहार से आप विधायक दिनेश मोहनिया को गिरफ्तार किया गया। उन पर पानी की समस्या का विरोध कर रही दो महिलाओं से बदसलूकी का आरोप है। देवली विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रकाश जरवाल के खिलाफ 8 जुलाई को भी कुछ ऐसा ही केस दर्ज हुआ है। इस सूची में आप विधायक अमनतुल्लाह का भी नाम शामिल है जिन पर भी एक महिला से बदसलूकी का आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
अखिलेश त्रिपाठी
पार्टी के अन्य आठ विधायकों की गिरफ्तारी मारपीट से लेकर दंगे जैसे आरोपों में हुई है। मॉडल टाउन विधायक अखिलेश त्रिपाठी के खिलाफ दंगे का आरोप लगा था, जिसमें उन्हें पिछले साल दिसंबर में बरी कर दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 9
करतार सिंह तंवर
अब मुसीबतों के पहाड़ आप विधायक राजेश ऋषि (जनकपुरी) और करतार सिंह तंवर (छत्तरपुर) पर मंडरा रहे हैं। ऋषि पर एक महिला से जबरन वसूली का आरोप लगा है जिससे परेशान महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की। वहीं, आयकर विभाग ने अवैध धन को सिलसिले में बीते दिनों तंवर के घर पर छापेमारी की थी। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य विधायकों पर भी पुलिस में मामले दर्ज हैं। हालांकि, इनमें गिरफ्तारी नहीं हुई है। त्रिपाठी व संजय झा (बुराड़ी) के खिलाफ दंगे फैलाने आरोप दर्ज हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।