बदलते हुए साल के साथ कई नियम और कानून भी बदल गए हैं। नए साल में सरकार ने पैसों के लेन-देन को ज्यादा पारदर्शी बनाने और टैक्स चोरी को रोकने के लिए एक नया उपाया निकाला है। इसके लिए अब सरकार ने रुपयों के लेन-देन के दौरान पैन कार्ड के इस्तेमाल को बढ़ा दिया है। इसलिए अगर आपने अब तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो तुरंत बनवा लीजिए। क्योंकि पैन कार्ड के बिना आपके ये 10 काम रुक जाएंगे।
नहीं बनवाया पैन कार्ड तो इस साल रुक जाएंगे आपके ये 10 जरूरी काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1- बैंक अकाउंट खोलना या फिक्स डिपॉजिट करवाना- अब बिना पैन कार्ड के ये दोनों काम नहीं होंगे।
2- बैंक में एक दिन में 50 हजार या उससे ज्यादा रकम जमा करानी हो तो भी पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
3- अगर आपको प्रॉपर्टी खरीदनी होत तो भी उसके लिए पैन कार्ड की जरूरत होगी। पैन कार्ड ना होने पर आप ये खरीद नहीं कर सकेंगे।
4- प्रॉपर्टी ही नहीं गाड़ी खरीदने के लिए भी पैन कार्ड बेहद आवश्यक डॉक्यूमेंट है।
5- अगर आपको विदेश यात्रा करनी हो तो उसके लिए हवाई टिकट बिना पैन कार्ड के बुक नहीं होगी।
6- किसी होटल के बिल का पेमेंट करना हो तो भी पैन कार्ड के बिना अब यह संभव नहीं है।
7- अगर आप शेयर, बॉन्ड, डिबेंचर, या म्युचुअल फंड में इंवेस्ट करना चाहते हैं तो उसके लिए भी अब पैन कार्ड जरूरी है। बिना पैन कार्ड के आप ये सारी चीजें नहीं खरीद पाएंगे।
8- क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या डीमैट अकाउंट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो पहले पैन कार्ड का जुगाड़ कर लें इसके बिना आपका काम रुक जाएगा।