मनीष सिसोदिया के बाद चोरों के निशाने पर आया भाजपा विधायक ओमप्रकाश शर्मा का ऑफिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाश कार्यालय में लगे सीसीटीवी का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी साथ ले गए। शिकायत पर आनंद विहार थाना पुलिस ने छानबीन कर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, विश्वास नगर से भाजपा विधायक शर्मा का कड़कड़डूमा चौक पर कार्यालय है। विधायक प्रतिदिन कार्यालय में अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनते हैं। शनिवार रात यहां कार्यरत कर्मचारी कार्यालय बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह कार्यालय के पास चाय की दुकान लगाने वाले ने कार्यालय के ताले टूटे होने की जानकारी दी।
विधायक और कार्यालय के कर्मचारी पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस अपने साथ खोजी कुत्ते भी लेकर आई थी, लेकिन उससे खास सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने कमरे से कुछ फिंगर प्रिंट लिए हैं। विधायक ने बताया कि चोरों ने कार्यालय से कंप्यूटर चुराए हैं, जिसमें विधानसभा का पूरा डाटा था। पुलिस कार्यालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर पड़ताल कर रही है।
गौरतलब है कि 31 दिसंबर को चोरों ने उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के कल्याणपुरी स्थित कैंप कार्यालय में वारदात की थी। इसके अलावा चोरों ने कैलाश नगर स्थित मोहल्ला क्लीनिक को भी निशाना बनाया था। पुलिस को अभी तक इन मामलों में कोई कामयाबी नहीं मिली है।