राहुल माटा जिसने अपने पिता की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी उसका अतीत पहले से ही काफी हिंसक रहा है। यही नहीं इसकी वजह से वह जेल भी जा चुका है। गौरतलब है कि राहुल माटा की खराब आदतों की वजह से परिजन उसे जायदाद से बेदखल करने की तैयारी कर रहे थे। इस बात की भनक लगने के बाद राहुल ने यह कदम उठाया। अभी तक की जांच में पता चला है कि राहुल को उसकी खराब बर्ताव की वजह से मर्चेंट नेवी से बर्खास्त किया गया था।
2 of 7
rahul matta
- फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मृतक रविंद्र माटा करीब 20 साल से कनाडा में रह रहे थे। परिवार में पत्नी विभा माटा के अलावा दो बेटे हैं। छोटा बेटा मुकुल माटा कनाडा में ही पिता के पास रहकर एक मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। रविंद्र की पत्नी एक सरकारी कार्यालय से सेवानिवृत्त हुई हैं। वर्ष 1994 में विभा ने अजंता अपार्टमेंट का फ्लैट खरीदा था। राहुल अपनी मां के साथ ही रहता था।
3 of 7
rahul matta
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के करीबी ने बताया कि राहुल की शादी नहीं हुई थी। मगर कुछ समय पहले वह एक महिला के साथ लिव-इन-रिलेशन में पांडव नगर में रहने लगा था। महिला के 15-16 साल के दो बेटे हैं। राहुल कोई काम नहीं करता था और मां से ही रुपये लेता था।
4 of 7
rahul matta
- फोटो : अमर उजाला
वह अकसर महिला को लेकर अपनी मां के पास आ जाता था। लेकिन उसकी मां राहुल को उस महिला के साथ संबंध रखने से मना करती थी। मां ने उसे कहा था कि महिला का बच्चा उसके प्रॉपर्टी पर अपना हक जता सकता है। उसके बाद राहुल ने दावा किया कि उसने महिला से मंदिर में शादी कर ली है।
5 of 7
rahul matta
- फोटो : अमर उजाला
विभा ने इस बात की जानकारी रविंद्र माटा को दी। साथ ही यह भी बताया कि रविंद्र जबरदस्ती घर में घुसने की कोशिश करता है। उसके बाद रविंद्र दिल्ली आ गए। उन्हें मार्च में वापस कनाडा जाना था। 15 दिन पहले माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ शांतिभंग करने का मामला दर्ज किया था।