कुख्यात अपराधी बलराज भाटी के एनकाउंटर के बाद अब हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स के रडार पर 18 और अपराधी हैं। कई राज्यों में अपराध को अंजाम देने वाले इन 18 अपराधियों को पकड़ने के लिए एसटीएफ की पांच टीमें काम कर रही हैं।
2 of 5
balraj bhati
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो एसटीएफ को जल्द ही कुछ और कामयाबी मिल सकती है। हरियाणा में कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के लिए एसटीएफ का गठन किया गया था। टॉप-20 अपराधियों की सूची एसटीएफ ने तैयार की थी।
3 of 5
balraj bhati
- फोटो : अमर उजाला
अपराधियों की कुंडली खंगालने के बाद टीम ने दो को ट्रेस कर लिया, जिसमें से एक अपराधी को एसटीएफ ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि दूसरा तीन दिन पहले नोएडा में हुई मुठभेड़ में मारा गया।
4 of 5
balraj bhati
- फोटो : लाल सिंह
अन्य अपराधियों की भी जानकारी जुटाई गई है जिस पर एसटीएफ की पांच टीमें काम कर रही हैं। डीएसपी राहुल देव ने बताया कि इन अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए काम किया जा रहा है।
5 of 5
balraj bhati
- फोटो : लाल सिंह
इन्हें पकड़ने के लिए कोई निश्चित समय तो निर्धारित नहीं किया गया, लेकिन एसटीएफ की पूरी कोशिश है कि इन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाए। यह सभी इंटरस्टेट अपराधी हैं जो गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, दिल्ली-एनसीआर राजस्थान सहित अन्य जिलों व राज्यों में हुई वारदात में संलिप्त हैं।