फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधायक की गिरफ्तारी पर समर्थकों ने किया बवाल, थाने का घेराव कर लगाया जाम

Mon, 25 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
The controversy over the arrest of MLA supporters, imposed siege to the police station jammed
आप विधायक के समर्थकों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी का पता चलते ही समर्थक भारी संख्या में जामिया नगर थाने के बाहर नारेबाजी की।हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद में समर्थक सरिता विहार-नोएडा रोड पर पहुंच गए। वहां सड़क के दोनों कैरेज-वे पर जाम लगा दिया। ऐसे में दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत हुई। 

The controversy over the arrest of MLA supporters, imposed siege to the police station jammed
आप विधायक के समर्थकों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 10.30 बजे आम कार्यकर्ताओं ने जामिया नगर थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला ने अमानत पर पुलिस के कहने पर झूठे आरोप लगाए हैं। लोगों में इस बात की नाराजगी ज्यादा थी कि पुलिस बता नहीं रही थी कि वह अमानत को कहां ले गई है। काफी देर हंगामा और नारेबाजी करने के बाद करीब 11.45 बजे सैकड़ों लोग सरिता-विहार नोएडा रोड पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। 
The controversy over the arrest of MLA supporters, imposed siege to the police station jammed
आप विधायक के समर्थकों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

यहां भी जमकर नारेबाजी की गई। हालात को देखते हुए पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। जाम में कई एंबुलेंस व आपातकालीन गाड़ियां भी फंसी रही।  दोपहर करीब 1.30 बजे किसी तरह पुलिस ने समझा-बुझाकर भीड़ को हटाया। इधर, दोपहर बाद पुलिस ने अमानत को सीआर पार्क से मेडिकल कराकर साकेत कोर्ट में पेश किया। यहां भी भारी संख्या में अमानत व आम आदमी पार्टी के समर्थक पहुंच गए और खूब नारेबाजी की। यहां भी भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। इधर, जब पता चला कि अमानत की जमानत खारिज हो गई है तो लोगों में मायूसी छा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
The controversy over the arrest of MLA supporters, imposed siege to the police station jammed
आप विधायक के समर्थकों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

अमानत पर आरोप, तीन शिकायतें
जसौला निवासी 35 वर्षीय महिला ने 10 जुलाई को बिजली की शिकायत लेकर ओखला विधायक अमानत के बटला हाउस स्थित घर गई। वहां दरवाजा खटखटाने पर करीब 22-23 साल का एक युवक बाहर निकला और उसने महिला के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि यह सब विधायक के कहने पर किया गया। जामिया नगर थाने में इसकी शिकायत की गई। 19 जुलाई को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
The controversy over the arrest of MLA supporters, imposed siege to the police station jammed
आप विधायक के समर्थकों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

महिला ने 22 जुलाई को साकेत कोर्ट में 164 के बयान में आरोप लगाया कि विधायक ने न्यू फ्रेंड्स कालोनी में उन्हें कार से कुचलने का प्रयास किया। विधायक उस समय कार में मौजूद थे। इसके बाद उनके समर्थकों ने जसौला स्थित उनके घर पर पीछा कर धमकाया। तभी उसने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और सरिता विहार में अलग-अलग शिकायत दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed