फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यही तो नहीं अभिनव का किडनैपर, CCTV में तस्वीरें कैद

Tue, 01 Mar 2016 05:33 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन

यही तो नहीं अभिनव का किडनैपर, CCTV में तस्वीरें कैद

That's not abhinav kidnapper, CCTV pictures in captivity

डेढ़ वर्ष पहले दो साल के अभिनव का अपहरण जिस घर के मेन गेट से किया था उसी घर में दिनदहाड़े एक बदमाश ने चोरी  को अंजाम दिया और फरार हो गया। अभिनव के परिजनों को शक है कि इसी बदमाश ने तो कहीं उनके बेटे का अपहरण नहीं किया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। सेक्टर-58 थाना अंतर्गत बिशनपुरा गांव स्थित देवेंद्र के मकान में किराये पर रह रहे आलोक कुमार के दो वर्षीय बेटे अभिनव का 26 सितंबर 2014 को अपहरण कर लिया था।


यही तो नहीं अभिनव का किडनैपर, CCTV में तस्वीरें कैद

That's not abhinav kidnapper, CCTV pictures in captivity

थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई। अभिनव के परिजनों ने मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई, लेकिन मासूम का पता नहीं चला। पुलिस ने भी खास कदम नहीं उठाए, जिससे अपहरणकर्ताओं को चिह्नित किया जा सके। मकान मालिक देवेंद्र ने अपने खर्चे पर पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, जिसकी मॉनीटरिंग वह रोजाना करते हैं। 20 फरवरी को उसी मकान में चोरी की वारदात कैद हो गई, जहां से अभिनव का अपहरण हुआ था।

यही तो नहीं अभिनव का किडनैपर, CCTV में तस्वीरें कैद

That's not abhinav kidnapper, CCTV pictures in captivity

उसी मकान में मूल रूप से सोनभद्र निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर विपिन कुमार रहते हैं। विपिन सुबह 8 बजे बाहर से दरवाजे पर कुंडी लगा कर ऑफिस चले गए। अंदर उनका रूम पार्टनर सो रहा था। सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर एक बदमाश घर में घुसा और एक मिनट बाद ही वह बाहर निकला। उसने विपिन के कमरे से लैपटॉप चोरी किया और फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यही तो नहीं अभिनव का किडनैपर, CCTV में तस्वीरें कैद

That's not abhinav kidnapper, CCTV pictures in captivity

शाम में विपिन जब घर आया तो उसने देखा कि लैपटॉप कमरे में नहीं है। उसने मकान मालिक से संपर्क किया और सीसीटीवी कैमरे में फुटेज खंगाली। उसने देखा कि  ऑफिस जाने के बाद सफेद शर्ट पहने एक बदमाश अंदर घुसा और लैपटॉप चोरी कर निकल गया। फुटेज लेकर विपिन और अभिनव के पिता सेक्टर-58 थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इन लोगों का शक है कि यह वही शख्स है जिसने अभिनव का अपहरण किया है।

विज्ञापन

यही तो नहीं अभिनव का किडनैपर, CCTV में तस्वीरें कैद

That's not abhinav kidnapper, CCTV pictures in captivity

इसने पूरे विश्वास के साथ घर में प्रवेश किया और एक मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल गया। अभिनव के पिता के मुताबिक जो बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ उसी ने अभिनव का अपहरण किया होगा। बदमाश की फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की। पुलिस मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है। उसे जल्द दबोच लिया जाएगा जिससे पूरा वाक्या स्पष्ट हो पाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed