{"_id":"5a0445ce4f1c1b68678ba756","slug":"terror-attack-in-pulwama-martyr-brahmapal-singh-died-after-killing-3-terrorists-body-reaches-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन आतंकियों को ढेरकर शहीद हुआ जवान, मासूम ने दी मुखाग्नि तो रोने लगा पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन आतंकियों को ढेरकर शहीद हुआ जवान, मासूम ने दी मुखाग्नि तो रोने लगा पूरा गांव
Fri, 10 Nov 2017 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
shaheed brahmapal singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
श्रीनगर के पुलवामा सेक्टर में सोमवार शाम आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए नरसेना क्षेत्र के गांव सौजनारानी निवासी ब्रह्मपाल सिंह को बुधवार को नम आंखों से विदाई दी गई।
2 of 11
shaheed brahmapal singh
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान राज्यमंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारियों सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे सैनिकों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी।
3 of 11
shaheed brahmapal singh
- फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मपाल सिंह पुत्र स्व. सुखपाल सिंह श्रीनगर के पुलवामा सेक्टर में सेना में तैनात थे। वह वर्ष 2004 में सेना में भर्ती हुए थे। सोमवार शाम को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में ब्रह्मपाल तीन आतंकियों को मारकर शहीद हो गए थे। बुधवार सुबह करीब दस बजे शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
shaheed brahmapal singh
शहीद की पत्नी संगीता व दिव्यांग मां बलवीरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं ग्रामीणों ने शहीद के अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा भी शहीद को श्रद्धांजली देने के लिए गांव पहुंच गए। डीएम डा. रोशन जैकब ने शहीद की पत्नी व मां को ढांढस बंधाया व हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए शासन की ओर से आया 20 लाख रुपये का चेक शहीद की पत्नी को सौंपा।
विज्ञापन
5 of 11
shaheed brahmapal singh
- फोटो : अमर उजाला
गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने परिजनों को आश्वासन दिया कि शासन की ओर से जो भी योजना शहीद के परिवार को दी जा सकती है वह दी जाएगी। आचार संहिता का हवाला देते हुए किसी भी तरह की घोषणा करने में असमर्थता जताई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।