{"_id":"5efd220f3e25d54266002957","slug":"tears-spilled-from-mother-s-eyes-after-seeing-corona-infected-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रंग लाई पहल: कोरोना संक्रमित बेटे को देख मां की आंखों से छलक उठे आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग लाई पहल: कोरोना संक्रमित बेटे को देख मां की आंखों से छलक उठे आंसू
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Jul 2020 05:23 AM IST
सार
छह दिन से लोकनायक अस्पताल में भर्ती मरीज से नहीं हो पा रही थी बात
दिल्ली सरकार की हेल्पडेस्क पर वीडियो कॉल के जरिए हुई मुलाकात
विज्ञापन
1 of 5
फातिमा...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना संक्रमित मरीज से संपर्क न होने की वजह से अभी तक तीमारदारों का काफी हंगामा देखा जा चुका है। इसे लेकर दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में वीडियो कॉल की सेवा शुरू की गई है, जिसका परिणाम यह है कि लोगों के चेहरे पर खुशी लौटने लगी है। कोरोना काल में हर तरफ से मार झेल रहे मरीज और उनके परिजन अब लोकनायक अस्पताल के परिसर में ही बैठकर हेल्पडेस्क के माध्यम से वीडियो कॉल के जरिए बात कर पा रहे हैं। फातिमा ऐसी ही एक खुशनसीब मां हैं।
2 of 5
लोकनायक अस्पताल
- फोटो : social media
बुधवार को दरियागंज निवासी फातिमा अपने बेटे अजहर से मिलने के लिए लोकनायक अस्पताल आईं। वे अपने बच्चे के लिए कपड़े और एक फोन लाई थीं ताकि उनकी बच्चे से कम से कम बात ही हो जाए। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद जब उन्हें वीडियो कॉल के बारे में पता चला तो वह तुरंत हेल्पडेस्क की ओर दौड़ पड़ीं। वहां कुछ ही समय में उनका नंबर आ गया और वह आईसीयू में भर्ती 15 वर्षीय कोरोना संक्रमित बेटे को देख रो पड़ीं।
3 of 5
वीडियो कॉल
बाहर आने के बाद फातिमा ने बताया कि उनका बेटा बीते कई दिन से यहां भर्ती है। उन्हें नहीं पता कि वह कोरोना संक्रमित कैसे हुआ?
फातिमा जैसी कई मां और परिवार इनदिनों हेल्पडेस्क पर आकर न सिर्फ मरीज को देख-सुन और बात कर पा रहे हैं बल्कि कोरोना संक्रमण से लडने में हिम्मत भी जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रीतू सक्सेना बताती हैं कि कोरोना संक्रमण की वजह से मरीज से किसी को मिलने नहीं दिया जाता है। इसमें परिवार की भलाई है लेकिन भावनात्मक विचारों से इंकार भी नहीं किया जा सकता। इसीलिए उन्होचंने एक योजना बनाई कि अस्पताल में दाखिल होने के बाद मरीज से उनके परिजन वीडियो चैट के जरिए हालचाल ले सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : amar ujala
यह प्रयोग जब किया तो इसका तेजी से असर देखने को मिला। वार्ड में मरीज और बाहर तीमारदार दोनों ही पैनिक होना बंद हुए। उन्होंने कहा कि यह काफी अच्छा मॉडल है इसे बाकी कोविड अस्पतालों में भी लागू होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अब दिन भर हेल्पडेस्क में अंदर तीमारदार आकर अपने सदस्य से बात करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।