फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंग लाई पहल: कोरोना संक्रमित बेटे को देख मां की आंखों से छलक उठे आंसू

Thu, 02 Jul 2020 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Jul 2020 05:23 AM IST
सार

  • छह दिन से लोकनायक अस्पताल में भर्ती मरीज से नहीं हो पा रही थी बात
  • दिल्ली सरकार की हेल्पडेस्क पर वीडियो कॉल के जरिए हुई मुलाकात

विज्ञापन
Tears spilled from mother's eyes after seeing Corona infected son
फातिमा... - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमित मरीज से संपर्क न होने की वजह से अभी तक तीमारदारों का काफी हंगामा देखा जा चुका है। इसे लेकर दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में वीडियो कॉल की सेवा शुरू की गई है, जिसका परिणाम यह है कि लोगों के चेहरे पर खुशी लौटने लगी है। कोरोना काल में हर तरफ से मार झेल रहे मरीज और उनके परिजन अब लोकनायक अस्पताल के परिसर में ही बैठकर हेल्पडेस्क के माध्यम से वीडियो कॉल के जरिए बात कर पा रहे हैं। फातिमा ऐसी ही एक खुशनसीब मां हैं।

Tears spilled from mother's eyes after seeing Corona infected son
लोकनायक अस्पताल - फोटो : social media

बुधवार को दरियागंज निवासी फातिमा अपने बेटे अजहर से मिलने के लिए लोकनायक अस्पताल आईं। वे अपने बच्चे के लिए कपड़े और एक फोन लाई थीं ताकि उनकी बच्चे से कम से कम बात ही हो जाए। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद जब उन्हें वीडियो कॉल के बारे में पता चला तो वह तुरंत हेल्पडेस्क की ओर दौड़ पड़ीं। वहां कुछ ही समय में उनका नंबर आ गया और वह आईसीयू में भर्ती 15 वर्षीय कोरोना संक्रमित बेटे को देख रो पड़ीं।

Tears spilled from mother's eyes after seeing Corona infected son
वीडियो कॉल

बाहर आने के बाद फातिमा ने बताया कि उनका बेटा बीते कई दिन से यहां भर्ती है। उन्हें नहीं पता कि वह कोरोना संक्रमित कैसे हुआ? 
फातिमा जैसी कई मां और परिवार इनदिनों हेल्पडेस्क पर आकर न सिर्फ मरीज को देख-सुन और बात कर पा रहे हैं बल्कि कोरोना संक्रमण से लडने में हिम्मत भी जुटा पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tears spilled from mother's eyes after seeing Corona infected son
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रीतू सक्सेना बताती हैं कि कोरोना संक्रमण की वजह से मरीज से किसी को मिलने नहीं दिया जाता है। इसमें परिवार की भलाई है लेकिन भावनात्मक विचारों से इंकार भी नहीं किया जा सकता। इसीलिए उन्होचंने एक योजना बनाई कि अस्पताल में दाखिल होने के बाद मरीज से उनके परिजन वीडियो चैट के जरिए हालचाल ले सकते हैं। 

 
विज्ञापन
Tears spilled from mother's eyes after seeing Corona infected son
आइसोलेशन वार्ड - फोटो : amar ujala
यह प्रयोग जब किया तो इसका तेजी से असर देखने को मिला। वार्ड में मरीज और बाहर तीमारदार दोनों ही पैनिक होना बंद हुए। उन्होंने कहा कि यह काफी अच्छा मॉडल है इसे बाकी कोविड अस्पतालों में भी लागू होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अब दिन भर हेल्पडेस्क में अंदर तीमारदार आकर अपने सदस्य से बात करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed