फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिन्मयानंद केस: छात्रा का एक और वीडियो वायरल, सिम को लेकर सामने आई असलियत, कई बड़े खुलासे

Fri, 27 Sep 2019 11:44 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Sep 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Swami chinmayanand Case another video viral of girl and her three friends
chinmayanand - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली छात्रा का एक और वीडियो वारयल हुआ है। यह वीडियो भी फिरौती मांगने के मामले से संबंधित है। इस वीडियो में गाड़ी में बैठे लोग मैसेज भेजने को लेकर आपस में बहस कर रहे हैं। वीडियो में पीड़िता  और उसके तीन दोस्त दिखाई दे रहे हैं। 

 
Swami chinmayanand Case another video viral of girl and her three friends
फिरौती का आरोपी संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
कार में पीछे की सीट पर बैठा युवक युवती पर नाराजगी जाहिर कर रहा है। वीडियो में किसी सोनू भैया का नाम लेते दिखाई दे रहा है। वह कह रहा है कि जिस सिम से मैसेज किया गया है, उसमें जिसकी आइडी लगी होगी उसे तो पुलिस पकड़ ही लेगी। इस पर युवती पलटवार करती है और कहती है कि वह किसी का भी सिम चोरी कर लेते। 
Swami chinmayanand Case another video viral of girl and her three friends
पीड़ित छात्रा - फोटो : अमर उजाला
फिर युवक कह रहा है कि लखनऊ या बरेली से भी किसी का सिम चोरी कर लेते तो क्या वाट्सएप नहीं बनता। इस पर युवती कह रही है कि चोरी कर लेते तो ज्यादा ठीक था, पकड़े तो नहीं जाते। वहीं कार में आगे बैठा युवक कह रहा है कि इसकी जरूरत ही क्या थी, मैसेज किए ही क्यों गए थे, इस पर पीछे बैठे युवक कहता है कि उसका इसमें नाम आ रहा है। यह वीडियो भी गाड़ी ड्राइवर ने ही अपने मोबाइल के कैमरे से बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Swami chinmayanand Case another video viral of girl and her three friends
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को 22 अगस्त को पांच करोड़ रुपये का मैसेज भेजा गया था। वीडियो सामने आने के बाद स्वामी चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने उस पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि छात्रा अपने साथियों के साथ जिस गाड़ी में फिरौती वाला मैसेज भेजे जाने की बात कह रही है, उसमें वह यह भी कह रही है कि मैं तो मोदी का भी सिम चोरी कर सकती हूं। 
विज्ञापन
Swami chinmayanand Case another video viral of girl and her three friends
सचिन और विक्रम को रिमांड पर लेकर जाती एसआईटी - फोटो : अमर उजाला
वकील ने आगे कहा कि जरा सोचो जो छात्रा मोदी का सिम चोरी करने की हिम्मत रखती है तो वह क्या नहीं कर सकती। उन्होंने बताया कि छात्रा अपने वायरल दो वीडियो में अपने आप को एक वर्ष से शारीरिक शोषण की बात कह रही है, लेकिन उसके फोटो जो उसने खुद अपने फेसबुक पर अपलोड किए हैं, उसमें वह कहीं से भी पीड़ित नजर नहीं आ रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed