{"_id":"5d8c496e8ebc3e93aa192708","slug":"delhi-engineer-killed-wife-call-mother-in-law-4-times-to-confess-but-she-ignore-and-go-to-sleep","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दामाद ने चार बार फोन कर बताया- 'आपकी बेटी को मार दिया है, अब...', फिर भी अनसुना कर सो गई सास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद ने चार बार फोन कर बताया- 'आपकी बेटी को मार दिया है, अब...', फिर भी अनसुना कर सो गई सास
Thu, 26 Sep 2019 12:10 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस के सामने किया खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के प्रेमनगर मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस को अब वह चार कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं जो आरोपी आशु ने पत्नी सीमा की हत्या के बाद अपनी सास को की थी। इस बातचीत के दौरान आशु ने अपनी सास को बताया था कि उसने सीमा के साथ क्या किया है और आगे वह कैसे सीमा का शव ठिकाने लगाएगा। लेकिन सबसे बड़ी विडंबना ये रही कि दामाद के मुंह से सारी बात सुनकर भी सीमा की मां को यही लगता रहा कि दामाद मजाक कर रहा है।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आशु ने वारदात वाली रात 9 बजे से लेकर आधी रात तक अपनी सास को चार बार फोन किया था। पहली बार फोन कर उसने बताया था कि, 'मैंने सीमा का कत्ल कर दिया है क्योंकि वह अब भी मुझे धोखा दे रही थी।' हालांकि इस बात को आशु की सास ने मजाक में लिया और सो गईं। इस बातचीत के दौरान आशु की सास ने यह भी कहा था कि अच्छा अगर तुमने मार दिया है तो अब तुम क्या कर रहे हो और आगे क्या करोगे। तब आशु ने बताया था कि अब वो सीमा के शव के टुकड़े कर सेप्टिक टैंक में डाल देगा।
दिल्ली में पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस पूरे मामले में शामिल आशु का भाई तरुण वारदात के बाद से फरार चल रहा है। तरुण ही शव को काटने के लिए हथियार लाया था और फिर आशु के साथ मिलकर सीमा के शव 6 टुकड़े कर नाले में और सेप्टिक टैंक में डाल दिया था। जबकि आरोपी पति ने हत्या के बाद रविवार सुबह 11 बजे थाने गया और पत्नी सीमा की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया था। पुलिस को कॉल डिटेल से पता चला कि सीमा को मारने और उसके टुकड़े कर सेप्टिक टैंक में डालने सहित पूरे घटनाक्रम की बात उसने फोन पर बताई थी। पुलिस के मताबिक शरुआत में आशु ने तरुण की भूमिका को छिपाया था। लेकिन जब घर से आशु का मोबाइल मिला तो इस बात खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
शव के टुकड़े निकालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जब आशु ने पहली बार सास को फोन किया तो उसने अपनी सास से कहा कि उसने सीमा को मार दिया है। क्योंकि वह उसे काफी समय से धोखा दे रही थी। बातचीत में पता चलता है कि इस दौरान उसकी सास ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बल्कि बात को गंभीरता से लेने की बजाय वह पूछती रही कि उसने सीमा की हत्या कैसे की है और वह आगे क्या करेगा। इसके बाद आशु ने कहा कि अब वह उसके शरीर के टुकड़े कर देगा और सेप्टिक टैंक में डुबो देगा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक आशु की सास उससे बात करने के बाद सो गईं। इसके बाद आशु ने तरुण को बुलाया और उसकी हत्या के बारे में बताकर शव को ठिकाने लगाने में मदद मांगी। तरुण बाजार से चाकू लेकर आया और सीमा के टुकड़े कर सेप्टिक टैंक में डाल दिए। पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों भाइयों ने हत्या की जगह को साफ किया और खून से सने अपने कपड़े धोकर स्नान भी किया। पुलिस के मुताबिक आशु ने एक बार फिर अपनी सास को फोन किया और कहा कि उसने तरुण की मदद से सीमा के टुकड़े कर फेंक दिए हैं। हालांकि इस बार भी महिला ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया।