दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च में 17 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी की असलियत अब परत-दर-परत सामने आ रही है। खुद को साधु बताने वाला यह बाबा दरअसल फर्जी दस्तावेज़ों और नकली पहचान के सहारे वर्षों से ठगी और शोषण का खेल खेल रहा था।
स्वामी चैतन्यानंद: पुराने पाप भी सामने आए, बताता था 'मिनिस्टर ऑफ स्टेट'; लड़कियों के फोटो पर करता गंदे कमेंट्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:00 PM IST
सार
बाबा ने स्वामी सरस्वती के नाम से एक फर्जी अकाउंट बना रखा था, जहां वह लड़कियों पर भद्दे कमेंट करता था। चौंकाने वाली बात ये है कि वह पाकिस्तान की एक लड़की के पोस्ट पर कमेंट कर खुद को न्यूयॉर्क का बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन