फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुदीक्षा भाटी केसः पुलिस को इस खाास काले रंग की बुलेट की तलाश, तीन दिन में एसआईटी सौंपेगी रिपोर्ट

Wed, 12 Aug 2020 08:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 12 Aug 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Sudiksha Bhati Case: Police search for black bullet written Jat
सुदीक्षा भाटी केस में पुलिस को जाट लिखी बुलेट की तलाश - फोटो : amar ujala

गांव चरौरा मुस्तफाबाद मोड़ के पास सोमवार सुबह हादसे का शिकार हुई छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत के बाद पुलिस को जाट लिखी काले कलर की बुलेट मोटर साइकिल की सरगर्मी से तलाश है। पुलिस ने नगर क्षेत्र समेत आसपास के सभी गांवों में बुलेट रखने वाले लोगों को चिन्हित कर थाने में बुलेट खड़ी करवा ली है। थाने पर पहुंची बुलेट से आरोपियों का कनेक्शन तलाशा जा रहा है। सुदीक्षा के भाई को थाने पर बुलाकर पहचान कराई जाएगी।

Sudiksha Bhati Case: Police search for black bullet written Jat
सुदीक्षा भाटी केस में पुलिस को जाट लिखी बुलेट की तलाश - फोटो : amar ujala

जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर यह वारदात हुई है, उसके आसपास वाले जाट बिरादरी के लोगों के गांवों को पुलिस चिन्हित कर रही है। पुलिस ने सैदपुरा, बहादुरपुर पसोली, पिपाला, लोहरका, गंगहारी आदि गांव चिन्हित किए हैं। यहां से पुलिस काले कलर की बुलेट मोटरसाइकिल वालों को थाने पर बुलेट पहुंचाने की बात कह रही है। बुधवार दोपहर तक करीब 20-25 बुलेट थाने पर पहुंच गई थी। पुलिस ऐसी सभी मोटरसाइकिलों का पूरा विवरण भी दर्ज कर रही है। पुलिस को चार बुलेट ऐसी मिली हैं, जिन पर जाट लिखा हुआ है।

मंगलवार को पुलिस को मिली वीडियो फुटेज में दो युवक सस्पेक्ट लग रहे थे। जिनका अभी तक सुराग नहीं लग सका है। जबकि मृतका के भाई निगम भाटी का दावा था कि काले कलर की जाट लिखी बुलेट से हादसा हुआ है। सूत्रों के अनुसार बीती रात पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक बुलेट रखने वाले युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी हुई है।

Sudiksha Bhati Case: Police search for black bullet written Jat
सुदीक्षा भाटी - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन में एसआईटी सौंपेगी रिपोर्ट 
थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हुई छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत के मामले में शासन प्रशासन गंभीर है। आईजी मेरठ प्रवीण कुमार के निर्देश पर पूरे प्रकरण की एसआईटी जांच कराई जा रही है। एसआईटी की जांच सीओ सिटी दीक्षा सिंह के नेतृत्व में चल रही है। टीम तीन दिन में अपनी जांच रिपोर्ट आईजी मेरठ को सौंपेगी। एसएसपी ने बताया कि सीओ सिटी के नेतृत्व में अपराध शाखा के निरीक्षक राजेश कुमार यादव और अनिल कुमार को नियुक्त किया गया है। साथ ही एक टीम औरंगाबाद इंस्पेक्टर सुभाष सिंह की देखरेख में काम करेगी। एसआईटी प्रभारी दीक्षा सिंह ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आए हैं, उनको जांच में शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sudiksha Bhati Case: Police search for black bullet written Jat
सुुदीक्षा भाटी - फोटो : अमर उजाला

पूर्व थाना प्रभारी नोएडा रवाना
डीएम रविंद्र कुमार ने औरंगाबाद थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर और बीबीनगर थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे को खुलासे में लगाया है। वे रात दो बजे थाने पर पहुंचे। फिलहाल वे ग्रेटर नोएडा स्थित मृतका छात्रा सुदीक्षा भाटी के गांव को रवाना हो गए हैं। अधिकारी उनसे अपडेट ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि पुलिस मामले की इतिश्री कर वापस बैरंग लौट आई है।

विज्ञापन
Sudiksha Bhati Case: Police search for black bullet written Jat
सीसीटीवी में दिखाई दिए बुलट सवार दो लोग - फोटो : amar ujala

30 घंटों से सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहीं सीओ
सुदीक्षा भाटी के आरोपियों तक पहुंचने के लिये पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को एड़ी से चोटी तक का जोर लगाना पड़ रहा है। देर रात दो बजे तक सीओ क्षेत्र में ही रही। फिर सुबह होते ही सीओ सिटी दीक्षा सिंह औरंगाबाद आ गई। सीओ पिछले करीब 30 घंटो से सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज खंगालने में लगी हुई है। घटनास्थल से लेकर औरंगाबाद थाने तक दर्जनभर से अधिक वीडियो कब्जे में ली है। सीओ के हमराह स्टेट हाईवे के दोनो ओर लगे कैमरों को चिन्हित करके वीडियो एकत्रित कर रहे है। जिससे कि आरोपियों की पहचान करके उन्हें अंजाम तक पहुंचाया जाए । सीओ थाने से आसपास के इलाकों की मॉनिटरिंग कर रही है। नगर पंचायत कार्यालय में दो घंटे तक सीओ ने चेयरमैन अख्तर मेवाती से मंथन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed