Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna City: Brutal murder of a farmer in the fields solved

यमुना सिटी: खेतों में किसान की निर्मम हत्या का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली; चार गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 12:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुना सिटी/रबूपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुना सिटी/रबूपुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2026 12:13 AM IST
सार

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को कॉम्बिंग कर धर दबोचा। पुलिस ने मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Yamuna City: Brutal murder of a farmer in the fields solved
अभियान ने बाद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में खेतों में धान की रखवाली कर रहे किसान इस्माइल (55) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को कॉम्बिंग कर धर दबोचा। पुलिस ने मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान राजकुमार निवासी गेसूपुर भराना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर,  सचिन निवासी बझेड़ा, कपूरपुर, हापुड़, कमल और हरेन्द्र उर्फ हतेन्द्र निवासी गेसूपुर, सिकंदराबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, लोहे की रॉड, दो अवैध तमंचे, कारतूस, दो मोटरसाइकिलें और चोरी के उपकरण (प्लास, पेचकस व कट्टे) बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 8 नवंबर की रात रुस्तमपुर गांव के जंगल में बदमाशों ने इस्माइल की लाठी-डंडों, चाकू और लोहे की रॉड से सिर व चेहरा कुचलकर निर्मम हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे इसराइल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी, एसीपी और रबूपुरा कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और इलाके में दबिश देनी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी ग्रेटर नोएडा राजीव सिसोदिया ने बताया कि रविवार देर रात पुरानी मिर्जापुर रोड से रुस्तमपुर की तरफ जाने वाली सड़क के टी-प्वाइंट पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सेक्टर-20 यीडा की तरफ से आ रही दो मोटरसाइकिलों को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाश राजकुमार और सचिन ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। 


इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा के लिए बदमाशो पर जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इसमें आरोपी राजकुमार के दाहिने पैर और आरोपी सचिन के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा पुलिस टीम ने घेराबंदी और कॉम्बिंग अभियान चलाकर अन्य दो आरोपियों कमल और हरेन्द्र उर्फ हतेन्द्र को भी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed