फरीदाबाद के तिगांव थाना के जसाना गांव में मंगलवार दोपहर एक घर में घुसकर सर्जिकल टेप से हाथ-पैर बांध कर पति-पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी गई। इस बात की पुलिस-प्रशासन को खबर तक नहीं लगी। महिला के मायके वाले इसी गांव में रहते हैं। जहां से वह दूध लाती थी।
2 of 5
couple murder in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को वह दूध लेने नहीं पहुंची तो पिता रामबीर ने बेटे को दूध देने बेटी के घर भेज दिया। जहां दोनों पति-पत्नी मृत अवस्था में पड़े हुए थे। इसके बाद मंगलवार रात को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची तिगांव पुलिस समेत बल्लभगढ़ व फरीदाबाद पुलिस के आलाधिकारी समेत फॉरेंसिंक व फिंगर प्रिंट समेत क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।
3 of 5
couple murder in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि मृतक पति सुखबीर फतेहपुर चंदीला गांव का रहने वाला था। जसाना गांव की रहने वाली मोनिका से उसकी शादी दो मई 2013 में हुई थी। वह पत्नी के साथ जसाना गांव में घर बनाकर रहता था। वह लिक्विड पैकेजिंग की कंपनी अपने दो बड़े भाई के साथ मिलकर बड़खल में खोल रहा था। जिसमें वह अकाउंट का काम देखता था।
4 of 5
couple murder in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
सुखबीर सीए भी कर चुका था। उसकी पत्नी मोनिका गृहिणी थी। मंगलवार को उसके पेट में दर्द होने के कारण कंपनी में नहीं गया था। आरोपियों ने सुखबीर के सिर में गोली मारी है, जबकि मोनिका के बारे में आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। उसकी गर्दन टूटी हुई है। हत्या के बाद आरोपियों ने बेड व अलमारी को भी पूरी तरह से खंगाला है। इससे पुलिस लूटपाट की आशंका जता रही है।
5 of 5
couple murder in faridabad
- फोटो : रणजीत मिश्रा
आरोपी सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी खोल कर ले गए हैं। हालांकि आरोपी पड़ोस के एक मकान में लगे कैमरे में कैद हो गए हैं। जिसमें चार आरोपी मोटर साइकिल से फरार होते दिखाई दे रहे हैं। आरोपी घर से एक बैग भी ले गए हैं। हालांकि परिवार के लोगों ने अभी लूट की वारदात से इनकार किया है। इस घटना का पर्दाफाश करने के लिए डीसीपी क्राइम मकसूद अहमद, एसीपी क्राइम अनिल कुमार, एसीपी तिगांव, क्राइम ब्रांच डीएलएफ व तिगांव थाना की पुलिस जुटी हुई है।