फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतताई हुए पुलिसवालों को गरीबों ने दौड़ाकर पीटा

Fri, 22 May 2015 04:34 PM IST
Updated Fri, 22 May 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन

आतताई हुए पुलिसवालों को गरीबों ने दौड़ाकर पीटा

Street vendors brutally beats policemen

ठेली पटरी वालों से बदसलूकी करना बृस्पतिवार को दो पुलिसकर्मियों पर भारी

पड़ गया। ठेली लगाने वाले फल विक्रेताओं ने लैपर्ड पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को बृहस्पतिवार शाम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने एक फल विक्रेता से मारपीट की। (सभी फोटोः सौरभ पांडे/अमर उजाला, गाजियाबाद)

आतताई हुए पुलिसवालों को गरीबों ने दौड़ाकर पीटा

Street vendors brutally beats policemen

इसके बाद उसे पकड़कर थाने ले जा रहे थे। इस दौरान भीड़ के साथ फल विक्रेताओं ने उन्हें घेर लिया और जमकर पीटा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आतताई हुए पुलिसवालों को गरीबों ने दौड़ाकर पीटा

Street vendors brutally beats policemen

लोनी तिराहे पर लैपर्ड पर तैनात एचसीपी सुखपाल सिंह और कांस्टेबल संजीव कुमार जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि जाम के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों ने फल विक्रेता शाहिद से ठेली हटाने को कहा। ठेली हटाने में देरी होने पर दोनों ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतताई हुए पुलिसवालों को गरीबों ने दौड़ाकर पीटा

Street vendors brutally beats policemen

विरोध करने पर पुलिसकर्मी उसे पकड़कर थाने ले जाने लगे। लोगों ने यह देखा तो पुलिसकर्मियों को पीटा। इस दौरान पुलिसकर्मी भागने लगे तो भीड़ उनके पीछे भागी और पत्थर भी बरसा दिए। सूचना पर भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और लोगों को खदेड़ दिया। दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। एसओ राजकुमार यादव ने बताया कि जांच हो रही है।

विज्ञापन

आतताई हुए पुलिसवालों को गरीबों ने दौड़ाकर पीटा

Street vendors brutally beats policemen

घटना से गुस्साए राशिद गेट के लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर रोड जाम करने की कोशिश की। जिसके बाद भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत कराया। सीओ लोनी ने बताया कि इलाके में पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed