देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने हाल ही में एक नई स्कीम शुरु की है जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा। चाहे आप एसबीआई के कस्टमर हों या नहीं बैंक की ये स्कीम आपके लिए बेहद काम की है।
2 of 8
पटेलनगर स्थित एसबीआई के एटीएम पर शनिवार को लगी लंबी कतार।
- फोटो : अमर उजाला
अपने चाहे छोटे या बड़े किसी भी काम के लिए बैंक जाना हो लोग सिर्फ एक ही बात से डरते हैं वो है बैंकों में लगने वाली लंबी लाइनें। अब एसबीआई इन्हीं लंबी लाइनों से छुटकारा दिलाने के लिए एक उपाय ढूंढ लिया है।
3 of 8
no queue app
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइनों को खत्म करने के लिए एसबीआई ने अपनी ई-टोकन(e-token) सेवा शुरु कर दी है। आप यह टोकन एसबीआई की नई ऐप नो क्यू (No Queue) से ले सकते हैं।
4 of 8
no queue app
- फोटो : सोशल मीडिया
जिन लोगों के पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है वो गूगल प्ले स्टोर से और ऐपल फोन रखने वाले ऐपल स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप ई-टोकन ले सकते हैं और कुछ खास सेवाओं और चुनिंदा बैंक शाखाओं में इसका प्रयोग कर सकते हैं।
5 of 8
एसबीआई बैंक के एटीएम में पैसा निकालने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : Amar Ujala
इसका मतलब ये है कि इस ई-टोकन को ले जाइए और नंबर के मुताबिक काउंटर पर जाकर सेवा प्राप्त कर लीजिए। ई-टोकन लेने के बाद आपको अलग से लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।