दिल्ली पुलिस को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर यानि सुसराल से 2.41 करोड़ की ज्वेलरी व कैश चुराने के मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कैश व ज्वेलरी घर में काम करने वाली नर्स ने चुराई थी। वह ज्वेलरी को चुराकर घर लाकर अपने पति को दे देती थी।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा व तुगलक रोड थाना पुलिस ने नर्स अपर्णा रूथ विल्सन(30) और उसे पति नरेश कुमार सागर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से कुछ ज्वेलरी बरामद की गई है। बाकी ज्वेलरी की बरामदगी के लिए पुलिस इनकी निशानदेही पर छापेमारी करने में लगी हुई है। दूसरी तरफ मामले की जांच नई दिल्ली जिला पुलिस से लेकर अपराध शाखा को सौंप दी गई है।
2 of 5
आरोपी नर्स
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमरूथा गुगुलोथ ने बताया कि नर्स अपर्णा पति नरेश के साथ एच-ब्लाक, सरिता विहार में रहती है। उसका पति नरेश कुमार सागर, शकरपुर में एक निजी फर्म में अकाउंटेंट था, अभी वह बेरोजगार है। वह सोनम कपूर की ददिया सास सरला अहूजा(86) की नर्स थी और घर में होम मेडिकल केयर असिस्टेंट के तौर पर काम करती थी।
3 of 5
आरोपी नर्स का पति
- फोटो : अमर उजाला
उसने सरला अहूजा की आवश्यकता पर कई मौकों पर ड्यूटी की थी। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नर्स अपर्णा ने सोनम कपूर की ददिया सास सरला अहूजा की ज्वेलरी जुलाई से सितंबर, 21 के बीच में चोरी की थी। उस समय उसने शिकायतकर्ता के यहां पर नौकरी की थी।
4 of 5
सोनम कपूर अपने पति व सास ससुर के साथ
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने ज्वेलरी एक साथ नहीं चुराई थी, बल्कि थोड़ी-थोड़ी कर चुराई थी। वह हर रोज चोरी कर ज्वेलरी ले जाती थी। वह ज्वेलरी को घर लाकर पति को दे देती थी।
5 of 5
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
पति ने ज्वेलरी को दक्षिण दिल्ली में दो जगह 24 कैरेट्स व एक अन्य यानि कुल तीन जगहों पर बेच दिया था। अपराध शाखा की टीम ज्वेलरी की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बुधवार शाम को दोनों को कोर्ट में पेश किया।