संदेश के छोटे भाई आदेश ने बताया कि परिवार से झगड़े के कारण उसके भाई को पत्नी व बच्चों ने खाना देना बंद कर दिया था। संदेश तीन वक्त का खाना या तो अपने भाइयों या फिर होटल में खाता था। एक घर में रहने के बाद भी वह बच्चों व पत्नी से अनजानों की तरह रहता रहता था। दूसरे फ्लोर पर बने हॉल में वह बस सो जाता था।
2 of 5
son killed father in shahdara
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया है कि बचपन से उसका पिता शराब पीकर उसकी मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। इसके अलावा वह बच्चों को भी गंदी-गंदी गालियां देता था। मां ने कई बार पिता को खाना देने का प्रयास किया तो वह गुस्से में खाना नहीं खाते थे।
3 of 5
son killed father in shahdara
- फोटो : अमर उजाला
करीब तीन साल से संदेश अपने घर पर खाना नहीं खा रहा था। यहां तक वह बेटी व पत्नी को अपने कपड़े भी नहीं धोने देता था। दूसरी ओर भाइयों ने आरोप लगाया है कि जानबूझकर उसे खाना नहीं दिया जाता था। पुलिस पहली मंजिल पर आदेश के मकान में रहने वाले किरायेदारों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
4 of 5
बेटे ने पिता की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
बेटा रातभर करता रहा पिता के टुकड़े, पड़ोसियों को भनक नहीं...
सोमवार रात को आरोपी अमन ने अपने पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने रात भर बैठकर अपने पिता के शव के छोटे-छोटे टुकड़े किए। लेकिन उसकी फ्लोर के ठीक नीचे रहने वाले पड़ोसियों को इसकी भनक नहीं लगी। दरअसल संदेश के ठीक नीचे वाली फ्लोर आदेश के हिस्से में है। वह मकान को धर्मवती नामक महिला को किराये पर दिया हुआ है।
5 of 5
son killed father in shahdara
- फोटो : अमर उजाला
धर्मवती ने पुलिस को बताया कि उसे किसी तरह की कोई आवाज सुनाई नहीं दी। धर्मवती ने अजीब तरह की गंध आने की बात जरूर की। मंगलवार को रात जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर शव को बरामद किया तो धर्मवती को पूरी वारदात का पता चला।