रेल यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कई जगह निर्माण कार्य चलने के कारण रेलवे ने दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय तत्काल प्रभाव से लिया है। 30 मई तक एमईएमयू, डीएमयू और पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। आगे जानिए कौन सी हैं वो ट्रेनें...
दो दर्जन से अधिक ट्रेनें 30 मई तक रहेंगी निरस्त, पढ़ लें ये खबर कहीं पछताना न पड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण कार्य के कारण दिल्ली-फर्रूखनगर-दिल्ली पैसेंजर, शकूरबस्ती-गाजियाबाद ईएमयू, निजामुद्दीन-नई दिल्ली-निजामुद्दीन ईएमयू, शकूरबस्ती-निजामुद्दीन-शकूरबस्ती ईएमयू, आनंद विहार-मेरठ-आनंद विहार एमईएमयू, मुरादाबाद-आनंद विहार-मुरादाबाद एमईएमयू, दिल्ली-रोहतक-दिल्ली एमईएमयू, प्रतापगढ़-लखनऊ-प्रतापगढ़ डीईएमयू, लखनऊ-कानपुर-लखनऊ एमईएमयू, सुल्तानपुर-लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर, .......
(जारी है...)
फैजाबाद-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-फैजाबाद पैसेंजर, लखनऊ-बाराबंकी एमईएमयू, वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर, कानपुर-लखनऊ-कानपुर एमईएमयू, कुरुक्षेत्र-अंबाला-कुरुक्षेत्र एमईएमयू, मुरादाबाद-चंदौसी-मुरादाबाद पैसेंजर, शाहजहांपुर-लखनऊ एमईएमयू, प्रयाग-बरेली पैसेंजर और मुरादाबाद-संभल हातिम सराय पैसेंजर समेत कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।
ईएमयू ट्रेनों में लगेंगे कार्डियो पल्मरी रेस्यूसाइटेशन चार्ट
रेलवे ने ईएमयू ट्रेनों में कार्डियो पल्मरी रेस्यूसाइटेशन चार्ट लगाने का निर्णय लिया है। रेलवे सीपीआर चार्ट लगाकर बताएगा कि हार्ट अटैक की स्थिति में कैसे यात्री को बचाया जा सकता है।