फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Eclipse 2020: 21 जून को लगेगा साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, दिन में होगी रात, इस राशि वालों को करनी होगी विशेष पूजा

Wed, 17 Jun 2020 01:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 17 Jun 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Solar Eclipse June 2020 would be year longest surya grahan night in day gemini people have to do this special pooja
सूर्यग्रहण - फोटो : ANI

21 जून को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह इस वर्ष का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। 21 जून को लगने वाले सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फॉयर की तरह लगेगा। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि इस ग्रहण का घातक असर देखने को मिलेगा। जानिए कैसे घातक असर इस सूर्य ग्रहण के बाद देखने को मिल सकते हैं और उनसे कैसे बचाव किया जा सकता है, ज्योतिषियों की राय पढ़ें...

सूर्य ग्रहण के अवसर पर कराएं सामूहिक महामृत्युंजय मंत्रों का जाप - महामृत्युंजय मंदिर , वाराणसी

Solar Eclipse June 2020 would be year longest surya grahan night in day gemini people have to do this special pooja
सूर्यग्रहण - फोटो : अमर उजाला।

अर्थव्यवस्था में गिरावट, मृत्युदर में वृद्धि सहित तूफान और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि रविवार को ग्रहण होने की वजह चूड़ामणी योग भी बन रहा है। 
सूर्य ग्रहण के अवसर पर कराएं सामूहिक महामृत्युंजय मंत्रों का जाप - महामृत्युंजय मंदिर , वाराणसी

Solar Eclipse June 2020 would be year longest surya grahan night in day gemini people have to do this special pooja
सूर्यग्रहण - फोटो : अमर उजाला।

ज्योतिषाचार्य और कथा व्यास रामभद्र मिश्र ने बताया कि ग्रहण 21 जून को सुबह 10.20 बजे से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक रहेगा। इसका सूतक 20 जून शनिवार को रात्रि 10.42 से लग जाएगा। ग्रहण काल के दौरान पूजन, खाना,पानी, सोना आदि निषेध होगा। रोगी, बुजुर्ग और बच्चों के लिए यह नियम नहीं होगा। इस दौरान ईश्वर की आराधना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Eclipse June 2020 would be year longest surya grahan night in day gemini people have to do this special pooja
सूर्यग्रहण - फोटो : अमर उजाला।

12 घंटे पहले लग जाएगा सूतक 
सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। इसलिए सूर्य ग्रहण का सूतक शनिवार 20 जून को रात्रि 10.20 बजे से लग जाएगा। जो ग्रहण काल के समाप्त होने पर समाप्त होगा। इस दौरान सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और ग्रहण की समाप्ति के बाद खुलेंगे। दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने बताया कि दोपहर तीन बजे के बाद मंदिर की साफ-सफाई के बाद भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खुलेंगे।

विज्ञापन
Solar Eclipse June 2020 would be year longest surya grahan night in day gemini people have to do this special pooja
सूर्यग्रहण - फोटो : ANI

इन राशियों पर होगा असर 
पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि यह ग्रहण मिथुन राशि और मृगशिरा नक्षत्र पर है इसलिए इस राशि के जातक को विशेष ध्यान रखना होगा। इस राशि वाले जातक ग्रहण ना देखें और गणपति की पूजा करें तो अच्छा होगा। इसके अलावा महामृत्युंज मंत्र का जाप करें तो और अच्छा रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed