फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो क्या वाकई हो जाएगा आप व कांग्रेस का गठबंधन, रणनीतिकार मान रहे फायदे का सियासी सौदा 

Mon, 04 Jun 2018 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jun 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
So, will it be true that AAP and Congress may form allaince against BJP at  Delhi
rahul kejriwal

आम आदमी पार्टी (आप) व कांग्रेस के बीच दिल्ली में गठबंधन होने की सियासी चर्चाओं के बीच बेशक दोनों दलों के नेता ना-नुकुर कर रहे हैं। लेकिन दोनों दलों में अगर समझौता होता है तो लोक सभा चुनाव में भाजपा के लिये बड़ी मुसीबत साबित होगा। मुकाबला द्विपक्षीय होने से दिल्ली की सियासी जंग दिलचस्प हो जायेगी।    


  

So, will it be true that AAP and Congress may form allaince against BJP at  Delhi
rahul kejriwal

दरसअल, आप व कांग्रेस के बीच परदे के पीछे चल रही बातचीत सार्वजनिक होने के बाद संसदीय चुनाव से एक साल पहले ही दिल्ली में सियासी सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे की समझौते के नाम पर चुगलखोरी करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया जंग का अखाड़ा बना हुआ है।
      

So, will it be true that AAP and Congress may form allaince against BJP at  Delhi
rahul kejriwal

हालांकि, आप के सूत्र बताते हैं कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नेताओं के जुबानी जंग से नाराज हैं। उन नेताओं को खासतौर से कड़ा मैसेज भी दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से गठबंधन पर बयानवाजी दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि आला नेतृत्व सियासी चर्चाओं को तूल देकर दिल्ली में पैदा हो रही नई संभावना को मारना नहीं चाहता। ऐसे में गठबंधन पर बयान न देने की पार्टी ने अपने सभी नेताओं को हिदायत दे दी है।  

   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
So, will it be true that AAP and Congress may form allaince against BJP at  Delhi
rahul sonia kejriwal manish

उधर, जानकार बताते हैं कि अगर दोनों दल साथ-साथ चुनाव में जाते हैं तो भाजपा के लिये दिल्ली की जंग बेहद मुश्किल होगी। अगर 2014 के संसदीय चुनाव को पैमाना मानें तो दिल्ली की सातों सीटों में से छह पर कांग्रेस व आप के वोट भाजपा से ज्यादा थे। सिर्फ पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट पर भाजपा को 48.30 फीसदी वोट मिले, जबकि आप और कांग्रेस का आंकड़ा 46.82 फीसदी था।      

     
 
विज्ञापन
So, will it be true that AAP and Congress may form allaince against BJP at  Delhi
rahul sonia

कांग्रेस की जनाधार वापस पाने की उम्मीद बन सकती है अड़चन
विधान सभा चुनावों की करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस के पास दिल्ली में खोन को कुछ नहीं बचा था। सियासी जानकारों का मानना है कि दिल्ली की राजनीतिक स्थितियां बदली हैं। इस बार 2014 जैसी भाजपा के पक्ष में हवा नहीं है। वहीं, कांग्रेस भी दिल्ली में मजबूत हुयी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed