फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डंपिंग ग्राउंड पर फूटा लोगों का गुस्सा, खुद ही भरने लगे प्रशासन द्वारा बनाए गए गड्ढे को

Mon, 04 Jun 2018 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 04 Jun 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
the local people shown their anger on dumping ground at noida
dumping ground - फोटो : राजन राय

नोएडा में धारा-144 लागू होने के बाजवूद सेक्टर-123 में बनाया जा रहा डंपिंग ग्राउंड रविवार को अखाड़े के मैदान में तब्दील हो गया। दोपहर 12 बजे के करीब डंपिंग ग्राउंड के विरोध में सैकड़ों स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। दो दिन से हुई खुदाई के बाद बनाए गए गड्ढों को लोगों हाथों से ही भरने का प्रयास किया। हंगामा और भीड़ देखकर पुलिसकर्मी मौके से हटकर एक तरफ हो गए। रविवार को विरोध के बाद यहां स्थानीय लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।


(सभी फोटो-राजन राय/अमर उजाला)


 
the local people shown their anger on dumping ground at noida
dumping ground - फोटो : राजन राय

सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों प्रदर्शनकारी सेक्टर-122 के बारात घर में एकत्रित हुए। यहां पर्थला, गढ़ी, बहलोलपुर, सर्फाबाद, सोरखा, होशियारपुर, होम्स121, सेक्चर-122, सेक्टर-70, सेक्टर-71, सेक्टर-123 एफएनजी विहार, प्रतीक सोसाइटी, गौर सिटी के लोगों ने रणनीति तैयार करने के बाद हाथों में तिरंगा लेकर सेक्टर-122, 123 के गोलचक्कर पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। भीड़ के कारण यहां यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने के लिए सपा के अलावा अन्य राजनैतिक दल, सामाजिक संगठन, किसान, ग्रामीणों के अलावा आसपास के सोसाइटियों के सैकड़ों लोग महिलाओं सहित प्रदर्शन में शामिल हो गए।


 
the local people shown their anger on dumping ground at noida
dumping ground - फोटो : राजन राय

करीब 500-700 लोगों की भीड़ देखकर पुलिस पस्त हो गई। शनिवार तक जहां प्राधिकरण अधिकारी खुद बैठकर काम करवा रहे थे। वह यहां नजर तक नहीं आए। इसके बाद प्रदर्शनकारी प्रस्तावित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट वाले प्लॉट में घुस गए। यहां प्राधिकरण द्वारा कचरा फेंकने के लिए भूमिगत चैंबर बनाया जा रहा है। दो दिन से यहां खुदाई का काम किया जा रहा था। गुस्साए लोगों ने भीषण गर्मी में हाथ से ही गड्ढों को भरना शुरू दिया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
the local people shown their anger on dumping ground at noida
dumping ground - फोटो : राजन राय

तुम गड्ढा खोदो हम भरते रहेंगे
प्राधिकरण ने जिस गढ्ढे को खोदने में दो दिन लगाए। यहां सैकड़ों लोगों की भीड़ ने एक घंटे में प्राधिकरण के प्रयास को बिगाड़ दिया। यह विरोध करने का उनका अलग तरीका था। उन्होंने कहा, ‘तुम गड्ढा खोदों हम भरते रहेंगे।’ यह देख पुलिस सकते में आ गई। पुलिस की एक पूरी टीम डंपिंग मैदान के पास एक स्थान पर जाकर बैठ गई। मौके पर प्राधिकरण का कोई बड़ा अधिकारी तक नहीं पहुंचा।


 
विज्ञापन
the local people shown their anger on dumping ground at noida
dumping ground - फोटो : राजन राय

रुकवा दिया खुदाई का काम, लगाया जाम
लोगों ने कूड़ा डालने के लिए बनाए जा रहे गड्ढों की खुदाई का काम रुकवा दिया गया। एक दिन पहले ही लगाए गए हाइमास्ट लाइट के पोल को उखाड़ दिया। इसके बाद पर्थला गोलचक्कर पर जाम लगा दिया गया। प्रदर्शनकारियों की भीड़ देखकर पुलिस पस्त दिखी। स्थानीय लोग वहीं पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि यहां किसी भी हालत में कचरा फेंकने नहीं दिया जाएगा। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed