फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six Delhi Police personnel honored with Union Home Minister's Medal

कर्तव्य को सम्मान: गृहमंत्री पदक से सम्मानित हुए दिल्ली पुलिस के छह जवान, जानिए 'म्याऊ-म्याऊ ड्रग' मामला

Sat, 13 Aug 2022 09:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 13 Aug 2022 09:18 PM IST
सार

सम्मानित पुलिस अधिकारियों में पुलिस उपायुक्त दीपक यादव, आर. पी. मीणा, सहायक पुलिस आयुक्त संजय दत्त, निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता, अनुज त्यागी और उप निरीक्षक मुनीश कुमार का चयन किया गया है।

विज्ञापन
Six Delhi Police personnel honored with Union Home Minister's Medal
केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित हुए दिल्ली पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के छह कर्मियों को वर्ष 2022 के लिए जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया है। 2018 से शुरू हुए इस पदक का उद्देश्य अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देना और जांच में उत्कृष्टता को मान्यता देना है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला के पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत रहे दीपक यादव और उप निरीक्षक मुनीश कुमार ने एक हाई प्रोफाइल मामले को सुलझाया था। नॉर्थ एवेन्यू इलाके में जालसाजों ने राज्य मंत्री से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी घटना से संबंधित वीडियो जारी करने की धमकी देते हुए दो करोड़ रुपये की मांग की थी। इस मामले की तकनीकी जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी कबीर वर्मा और अमित कुमार को गिरफ्तार किया था, जो कॉल सेंटर चलाते थे। एक सप्ताह के भीतर वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन और करीबी निगरानी से मामले को सुलझाया गया था। 

विज्ञापन

Six Delhi Police personnel honored with Union Home Minister's Medal
केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित हुए दिल्ली पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण पश्चिम जिला के तत्कालिन पुलिस उपायुक्त आर. पी. मीणा ने कालका जी इलाके में एक ज्वैलरी शोरूम में भारी मात्रा में सोना के गहने की चोरी के मामले को सुलझाया था। टीम ने 14 घंटे में ही निरंतर तकनीकी और वैज्ञानिक जांच से मामले को सुलझाकर सारे गहने बरामद कर लिए थे। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त संजय दत्त और निरीक्षक अनुज कुमार त्यागी ने अमनदीप सिंह और हरप्रीत सिंह नाम के ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से पुलिस ने 25.02 किलोग्राम म्याऊ-म्याऊ के नाम से जाने जाने वाले ड्रग को बरामद किया था। बाद में एक आरोपी हरविंदर को लंदन से प्रत्यर्पित किया गया और उसकी गिरफ्तारी की गई।

इसी तरह निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने दिल्ली व हरियाणा में संगठित अपराध सिंडिकेट चलाने वाले गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी पर अलीपुर थाने में मकोका के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में मामले की जांच स्पेशल सेल को सौंपी गई थी। इस मामले में गोगी सहित 15 गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई और इनकी 15 करोड़ की संपति को कुर्क कर अपराध की कमर तोड़ दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed