फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके बैंक खाते या ई-वॉलेट में लग सकती है सेंध, अगर नहीं बरती ये सावधानी

Mon, 11 Jun 2018 07:03 PM IST
अमित सिंह, नोएडा
अमित सिंह, नोएडा Updated Mon, 11 Jun 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
dangerous to lose mobile or stolen, burglary in Your bank account or e-wallet

इंटरनेट युग में हमारी पूरी जिंदगी, स्मार्ट मोबाइल फोन में कैद है। जिंदगी के सभी रहस्य मोबाइल में छिपे हैं। ऐसे में अगर हमारा राजदार मोबाइल खोने या चोरी होने से किसी गलत हाथ में लग जाए तो हमें आर्थिक बल्कि सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान भी हो सकता है। खासतौर पर लड़कियों या महिलाओं के लिए मोबाइल खोना ज्यादा खतरनाक होता है। ऐसे में मोबाइल खोने पर विशेष सतर्कता बरतना बेहद जरूरी होता है। इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

dangerous to lose mobile or stolen, burglary in Your bank account or e-wallet

शकरपुर दिल्ली थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक लड़की का स्मार्ट मोबाइल फोन कहीं गिर गया। उसने कुछ देर मोबाइल तलाशने का प्रयास किया। लोगों से तरीके पूछती रही। कुछ समझ न आने पर उसने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी। पुलिस के कहने पर उसने अपना सिम ब्लॉक कराया। तब तक कई घंटे बीत चुके थे। अगले दिन उसने जैसे ही अपने उसी नंबर का दूसरा सिम चालू कराया, उसकी मुसीबत बढ़ गईं। उसके पास सैकड़ों अनजान नंबरों से उल्टी-सीधी कॉल आने लगीं। युवती ने दोबारा पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उनमेें से कुछ नंबरों पर बात की तो पता चला कि उन्हें युवती का नंबर एक पॉर्न चैट रूम पर मिला है। पुलिस जांच में पता चला कि युवती का फोन खोने के बाद वह जिस शख्स के हाथ लगा, उसने उस चैट रूम पर युवती का नंबर डाल दिया था। मोबाइल उसी के पास था, इसलिए ओटीपी से उसने नंबर का सत्यापन भी कर दिया था। पुलिस ने उस पॉर्न चैट रूम से युवती का नंबर तो हटवा दिया, लेकिन तब तक वह नंबर कई लोगों के पास पहुंच चुका था।

dangerous to lose mobile or stolen, burglary in Your bank account or e-wallet

मोबाइल खोने पर सबसे पहले सिम ब्लॉक कराएं
साइबर विशेषज्ञ किस्लय चौधरी के अनुसार अगर युवती ने अपना सिम तुरंत ब्लॉक करा दिया होता तो उस शख्स को युवती के नंबर का गलत प्रयोग करने का मौका ही नहीं मिलता। इतना ही नहीं युवती ने मोबाइल के लॉक स्क्रीन पर अपनी फोटो भी लगा रखी थी, जिससे उस अनजान शख्स को आसानी से पता चल गया कि मोबाइल किसी लड़की का है। यही वजह है कि उसने लड़की को परेशान करने के लिए उसका नंबर पॉर्न चैट रूम में डाल दिया। मोबाइल खोने या चोरी होने पर हमें सबसे पहले और जल्द से जल्द सिम ब्लॉक कराना चाहिए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
dangerous to lose mobile or stolen, burglary in Your bank account or e-wallet

बैंक खाते या ई-वॉलेट में लग सकती है सेंध
एसटीएफ के एसपी व साइबर विशेषज्ञ डॉ. त्रिवेणी सिंह के अनुसार आपका जो मोबाइल खोया है अगर उसका सिम आपके बैंक खाते से जुड़ा है या उसी मोबाइल पर ऐप बैकिंग या ई-वॉलेट चल रहा है तो हैकर आसानी से आपके बैंक खाते या ई-वॉलेट में सेंध लगा सकते हैं। इसके लिए उसे केवल आपका मोबाइल अनलॉक करना होगा। इसके बाद वह बैंकिंग एप, इंटरनेट बैकिंग और ई-वॉलेट का पासवर्ड उसी मोबाइल पर ओटीपी मंगाकर रीसेट कर सकता है। बहुत से लोग स्मार्ट मोबाइल के माई प्रोफाइल या एवरनोट जैसे एप में अपने बैंक का नाम व कस्टमर आईडी भी सेव करके रखते हैं। उनके खाते में सेंध लगाना सबसे आसान होता है।

विज्ञापन
dangerous to lose mobile or stolen, burglary in Your bank account or e-wallet

गूगल की मदद से डिलीट कर दें डाटा
अगर आपके स्मार्ट मोबाइल फोन पर जीमेल चल रहा है तो आप, किसी अन्य डिवाइस से जीमेल में लॉग इन कर दाहिनी तरफ सबसे ऊपर गोल घेरे में अपनी तस्वीर पर क्लिक करें। उसके बाद माई अकाउंट में जाकर साइन-इन एंड सिक्योरिटी कॉलम में फाइंड योर फोन पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही आपसे दोबारा जीमेल लॉग इन करने को कहा जाएगा। दोबारा जीमेल पर लॉग इन करने के बाद आपका खोया हुआ या चोरी हुआ डिवाइस दिखेगा। उसमें सबसे नीचे मोबाइल डाटा डिलीट करने के विकल्प पर क्लिक कर, खोए हुए मोबाइल का डाटा डिलीट कर दें। अगर आपका जीमेल दो या ज्यादा डिवाइस पर लॉगइन है तो पहले उस डिवाइस को सेलेक्ट कीजिए जिसका डाटा डिलीट करना है। फाइंड माई फोन में ही आपको लॉक योर फोन का भी विकल्प मिलता है, डाटा डिलीट करने के साथ आप उसका भी प्रयोग कर सकते हैं। बाद में डिलीट किया हुआ डाटा आप दूसरे किसी डिवाइस पर लॉग इन कर रीस्टोर भी कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed