गैंगस्टर संदीप गाड़ौली एनकाउंटर की गुत्थी सुलझा रही मुंबई पुलिस की टीम ने गैंगेस्टर की कथित प्रेमिका दिव्या पाहूजा व उसकी मां सोनिया को अदालत में पेश किया। जहां पर उसने अदालत को बताया कि उसके पास दिव्या के मोबाइल का कॉल डिटेल है।
2 of 9
दिव्या पाहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
जिससे उसने अपनी मां से बातचीत की है। उसके बाद उसकी मां की बातचीत गुड़गांव के गैंगेस्टर बिंदर गुर्जर के भाई मनोज गुर्जर व एक पुलिस अधिकारी से हुई है। अदालत में दिव्या के वकील ने दलील दी कि कोई भी बेटी अपनी मां से बातचीत कर सकती है।
3 of 9
दिव्या पाहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
उसे पुलिस रिमांड पर इसके लिए नहीं दिया जा सकता है। इस पर एसआईटी को अदालत में मोबाइल बरामद करने की जरूरत के बारे में बताना पड़ा। इस एनकाउंटर का अहम सबूत दिव्या का मोबाइल है।
4 of 9
दिव्या पाहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
जिसे बरामद कर मुंबई पुलिस कई सवालों से पर्दा उठा सकती है। इसके साथ ही पुलिस दिव्या के लैपटॉप की भी तलाश कर रही है। पुलिस रिमांड के दौरान दिव्या का बयान एसआईटी पहले ही दर्ज कर चुकी है। जिसमें उसने कहा है कि वह संदीप से तीन बार मिली है।
5 of 9
दिव्या पाहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
मॉडलिंग व फिल्म में काम दिलाने के सिलसिले में उसकी गैंगेस्टर से मुलाकात हुई थी। एसआईटी की मानें तो दिव्या ही पूरे एनकाउंटर की अहम कड़ी है। उसका मोबाइल व लैपटॉप सच उगलेगा।