सात साल पहले हु्ई दो युवतियों की हत्याओं की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। टीवी प्रोड्यूसर सौम्या विश्वनाथन की हत्या के बाद बीपीओ कर्मी जिगिशा घोष की हत्या ने पुलिस को मजबूर कर दिया कि वो अपने सबसे बेहतरीन पुलिसकर्मियों को लगाकर इन दो हत्याओं के साथ ही टैक्सी ड्राइवर की हत्या का भी खुलासा करें। पुलिस पर इस दबाव के बाद दक्षिण दिल्ली पुलिस को इस केस को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि सौम्या और टैक्सी ड्राइवर की हत्या जिगिशा के ही हत्यारों ने की यह बात जिगिशा मामले की छानबीन के दौरान ही हुआ।
टैटू की निशानी ने खोल दी जिगिशा सहित तीन रहस्यमयी हत्याओं की कहानी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Jul 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन