{"_id":"6296d5a9315d045e62008811","slug":"sidhu-moose-wala-murder-case-gangster-lawrence-bishnoi-talks-to-gang-members-through-signal-app-from-tihari-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose Wala murder: तिहाड़ जेल से इस खास एप के जरिए गिरोह के सदस्यों से बात करता है लॉरेंस, बिश्नोई के खुलासे से पुलिसवाले भी चौंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moose Wala murder: तिहाड़ जेल से इस खास एप के जरिए गिरोह के सदस्यों से बात करता है लॉरेंस, बिश्नोई के खुलासे से पुलिसवाले भी चौंके
Wed, 01 Jun 2022 08:31 AM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 01 Jun 2022 08:31 AM IST
विज्ञापन
gangster lawrence bishnoi
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला कनाडा में बैठा गोल्डी बरार तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर काम करता है। यह खुलासा खुद लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में किया है। पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए स्पेशल सेल ने बिश्नोई और जितेंद्र गोगी गिरोह के गैंगस्टर रोहित मोई को मंगलवार को पुलिस रिमांड पर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों से पांच दिन पूछताछ की जाएगी। अधिकारी के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई करीब छह वर्ष से महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत तिहाड़ जेल नंबर-8 में बंद है। लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी और गोल्डी बरार का एक ही गिरोह है। तिहाड़ में बैठकर लॉरेंस उत्तर भारत में गिरोह को चला रहा है। स्पेशल सेल पूछताछ में गैंग से जुड़े अन्य गुर्गों का रहस्य उगलवाएगी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज ने बिश्नोई और जितेंद्र गोगी गिरोह के गैंगस्टर व शार्प शूटर मुकेश बाकनेर को 15 अप्रैल को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। मुकेश बाकनेर गिरोह का बड़ा शार्प शूटर था और उसके खिलाफ हत्या समेत कई केस दर्ज हैं।
लॉरेंस विश्नोई
- फोटो : अमर उजाला
बाकनेर को जेल से हथियार मुहैया कराए
मुकेश बाकनेर ने खुलासा किया था कि उसे दिल्ली में तिहाड़ जेल से हथियार लॉरेंस व रोहित मोई ने उपलब्ध कराए थे। इन हथियारों से मुकेश ने हत्या की थी। इसके बाद लॉरेंस व रोहित मोई के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। वहीं, आर्म्स एक्ट के मामले में भी दोनों से पूछताछ की जाएगी।

गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
सिग्नल एप से करता था बात
स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने दो लाख के इनामी गैंगस्टर शाहरुख को अप्रैल में गिरफ्तार किया था। हाशिम बाबा गिरोह से ताल्लुक रखने वाले शाहरुख ने उस समय पूछताछ में खुलासा किया था कि लारेंस तिहाड़ में फोन रखता है और वह सिग्नल एप के जरिए गोल्डी बरार व गिरोह के सदस्यों से बात करता है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी इस समय गोल्डी बरार से किस तरह संपर्क में था।

Lawrence Bishnoi
तिहाड़ जेल से ही चला रहा है नेटवर्क
माना जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल से ही अपना नेटवर्क चला रहा है। वह व्हाट्सएप और अन्य एप के जरिए लोगों से उगाही कर रहा है। पिछले महीने स्पेशल सेल के गिरफ्तार में आए गैंगस्टर शाहरुख ने भी पूछताछ में खुलासा किया था कि वह लॉरेंस के संपर्क में था और उसके आदेश पर वारदात को अंजाम दे रहा था।

वह लगातार फेसबुक के जरिए किसी भी वारदात का कबूलता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उसके नाम से डेढ़ सौ फेसबुक खाते हैं। जिसमें से एक दो का इस्तेमाल लॉरेंस बिश्नोई करता है। जबकि बाकी खाते को उसके फॉलोवर चलाते हैं।