पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने एक बार फिर से पंजाब में गैंगवार और उससे जुड़े चहरों को मीडिया के सामने ला दिया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में जिन लोगों का नाम प्रमुखता से सामने आया उनमें से एक है लॉरेंस बिश्नोई। वह इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है, जहां एक से एक खतरनाक अपराधियों को कड़ी निगरानी में रखा जाता है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के साथ ही लॉरेंस बिश्नोई का नाम एक बार फिर चर्चा में है और लोग जानना चाहते हैं कि ऐसा व्यक्ति जिसके पास पैसे की कमी नहीं, जिसका पिता अपराधियों के खिलाफ लड़ता हो वो इस जुर्म के दलदल में कैसे उतर गया। मीडिया रिपोर्टस से मिली जानकारी के अनुसार इसके पीछे एक लड़की की कहानी है, जिसके बारे में तरह-तरह की बातें सामने आती रहती हैं। लॉरेंस बिश्नोई के बारे में उसके करीबियों का कहना है कि वह शुरू से अपराधी प्रवृत्ति का नहीं था। पिता पुलिस में थे और समाज में उनका काफी सम्मान किया जाता था।
Sidhu Moose Wala murder: करोड़ों की संपत्ति, पिता पुलिस में, लॉरेंस बिश्नोई के अपराधी बनने के पीछे एक लड़की की कहानी
पैसे की भी कोई कमी नहीं थी, लॉरेंस के पास करोड़ों की जमीन थी। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अपने नाम से दहशत फैलाने वाले लॉरेंस अपराध की दुनिया में अपनी प्रेमिका के कारण आया। उसकी यह प्रेम कहानी स्कूली दिनों में ही शुरू हो गई थी।
बताते हैं कि वह जिस लड़की को पसंद चाहता था, वह अबोहर की कॉन्वेंट स्कूल में 10वीं की पढ़ाई करती थी। यहीं से इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई। दोनों ने ही चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल से 12वीं की परीक्षा दी और इस दौरान इनका प्यार परवान चढ़ चुका था।
दोनों ने ही 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में प्रवेश लेने का निर्णय लिया। लॉरेंस शुरू से ही अपनी लाइफ स्टाइल के कारण लोगों की नजरों में आ गया। इसके बाद उसके कुछ दोस्तों ने उससे छात्रसंघ के चुनाव का हिस्सा बनने के लिए कहा। दोस्तों के कहने पर उसने चुनाव लड़ा और उसे हार का सामना करना पड़ा। यह हार लॉरेंस से बर्दाश्त नहीं हुई और वह किसी भी तरह अपने प्रभाव को कॉलेज में कम नहीं होने देना चाहता था। धाक जमी रहे इस लिए उसने एक रिवॉल्वर भी खरीदी।
वहीं दूसरी ओर जीतने वाले गुट ने भी अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे यह टकराव काफी बढ़ गया। एक दिन लॉरेंस के साथ उसकी प्रेमिका भी थी और उसी समय विरोधी गैंग ने हमला कर दिया और उसकी प्रेमिका को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के साथ ही लॉरेंस की प्रेम कहानी का अंत हो गया और उसके अपराध के दलदल में उतरने की शुरुआत हो गई।