{"_id":"63730358dbfeb44917553124","slug":"shraddha-walker-murder-case-aftab-told-the-police-that-after-the-quarrel-shraddha-left","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फूड ब्लॉगर से दरिंदा बना प्रेमी: आफताब का सनसनीखेज खुलासा, बताया 10 दिन तक श्रद्धा का इंस्टाग्राम क्यों चलाया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड ब्लॉगर से दरिंदा बना प्रेमी: आफताब का सनसनीखेज खुलासा, बताया 10 दिन तक श्रद्धा का इंस्टाग्राम क्यों चलाया?
Tue, 15 Nov 2022 12:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Nov 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
Shraddha walker murder case
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के महरौली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) ने लिव इन रिलेशन में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर (26) की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए। महरौली पुलिस ने आरोपी आफताब को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि श्रद्धा वालकर के शव के टुकड़ों को ढूंढा जा सके और पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस को सोमवार शाम तक शव के 35 टुकड़ों में से करीब 13 मिल गए हैं। सभी टुकड़े हड्डियों में रूप में मिल रहे हैं। आरोपी ने बताया कि उसने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी। उसके बाद शव के टुकड़े घर के बाथरूम में किए और टुकड़ों को धोकर पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया। इसके बाद पिट्टू बैग में शव के एक टुकड़े को रखता था और जंगल में फेंक कर आता। इस तरह वह करीब 22 दिन शव के टुकड़ों को फेंकता रहा। वह 22 दिनों तक शव के साथ घर में रहा।
Trending Videos
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
हर रात दो बजे वह टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंकने जाता था। महरौली पुलिस ने करीब छह महीने बाद जब आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है तो उसने ये सनसनीखेज खुलासा किया।
आरोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी युवक का कहना है कि दोनों एक-दूसरे पर संदेह करते थे। उसे शव को ठिकाने लगाने का आइडिया विदेशी क्राइम सीरियल डेक्सटर से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
आफताब पुलिस को ये कहकर गुमराह करता रहा कि झगड़ा होने के बाद श्रद्धा छोड़कर चली गई है। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। आफताब को किसी तरह का पछतावा नहीं है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि श्रद्धा मलाड़, मुंबई में रहती थी और आफताब भी मुंबई का रहने वाला है। दोनों की बोंबल डेटिंग एप के जरिए दोस्ती हुई थी। जल्द ही दोनों में प्यार हो गया और मुंबई में सहमति संबंधों में रहने लगे।