{"_id":"637320248d9b2d66f104e980","slug":"shraddha-walker-murder-case-aftab-had-set-many-pieces-of-shraddha-corpse-on-fire-especially-had-bought-a-torch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: आफताब ने आग के हवाले किए थे श्रद्धा की लाश के कई टुकड़े, खासतौर पर खरीदी थी जलाने वाली टॉर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: आफताब ने आग के हवाले किए थे श्रद्धा की लाश के कई टुकड़े, खासतौर पर खरीदी थी जलाने वाली टॉर्च
Tue, 15 Nov 2022 11:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:32 AM IST
विज्ञापन
Shraddha walker murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली के महरौली में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। लिव इन रिलेशन में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर (26) की हत्या के मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) ने श्रद्धा के शव के टुकड़े चार जगह पर डाले थे। पुलिस को श्मशान घाट रोड नाले के पास कूल्हे का एक पार्ट मिला है, सिर्फ इस पार्ट से पता लग रहा है कि यह इंसान का है और महिला का है। आरोपी ने श्रद्धा के शव को कई टुकड़ों को जलाया था। आरोपी ने श्रद्धा के चेहरे को पूरी तरह से जला दिया था। इसके लिए आरोपी जलाने वाली टॉर्च खरीद कर लाया था। जंगल से हड्डियां रूप में मिल रहे शव के टुकड़ों से यह पता नहीं लग रहा है कि यह इंसान के हैं या जानवर के हैं, इसके लिए पुलिस फॉरेंसिक जांच कराएगी।
आरोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस महरौली थाने के लॉकअप में बंद आफताब पर 24 घंटे नजर बनाए हुए है। उसकी सुरक्षा में दो से तीन पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं जो हर पल उस पर नजर रख रहे हैं।
श्रद्धा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा के शरीर के अंगों को काटने के लिए केवल एक हथियार का इस्तेमाल किया गया था। आफताब ने शरीर के अंगों को काटने के लिए एक मिनी आरी का इस्तेमाल किया था। मिनी आरी अभी तक बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, जानकारी मिली है कि श्रद्धा और आरोपी दोनों मिलकर शराब, सिगरेट का नशा करते थे, पुलिस को ऐसे कई सबूत मिले हैं। वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि यह आपस में शादी नहीं करना चाहते थे, इनमें नशा करने के बाद झगड़ा होता था। वारदात वाले दिन भी श्रद्धा ने नशे में बर्तन फेंककर आफताब को मारना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
आरोपी आफताब ने इसी फ्रिजर का किया इस्तेमाल
- फोटो : अमर उजाला
इससे गुस्साए आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। साजिश के तहत आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने क्राइम पेट्रोल और अंग्रेजी फिल्में देखीं।