फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder Case: श्रद्धा चाहती थी कि आफताब छोड़ दे ये सब, फिर दरिंदे ने उसे रास्ते से हटाकर किया वही

Thu, 17 Nov 2022 10:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 17 Nov 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
shraddha murder case There used to be a fight between Shraddha and Aftab over use of dating app
मृतका श्रद्धा वालकर - फोटो : अमर उजाला

बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला श्रद्धा से पीछा छुड़ाना चाहता था। वह अपने तरीके से मौजमस्ती वाली जिंदगी जीना चाहता था। मृतका उसकी मौजमस्ती की जिंदगी में बाधा बन रही थी। ऐसे में वह श्रद्धा से किसी भी कीमत पर पीछा छुड़ाना चाहता था। श्रद्धा उससे आए दिन झगड़ा करती थी और वह उससे तंग आ गया था। आरोपी आफताब हमेशा डेटिंग एप पर बिजी रहता था। एप पर मिलने वाली लड़कियों से वह हर समय बात करता रहता था। इस बात को लेकर श्रद्धा उस पर संदेह करती थी।

shraddha murder case There used to be a fight between Shraddha and Aftab over use of dating app
मृतका श्रद्धा और पुलिस हिरासत में हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

अन्य लड़कियों से संबंध को लेकर आफताब से होता था झगड़ा
श्रद्धा को लगता था कि आफताब के अन्य लड़कियों से संबंध हैं। आरोपी की डेटिंग एप पर 20 से ज्यादा महिला दोस्ती थीं। इस बात पर इनमें आए दिन झगड़ा होता था। श्रद्धा चाहती थी कि वह डेटिंग एप का इस्तेमाल करना छोड़ दे, मगर आरोपी ऐसा कर नहीं रहा था।

shraddha murder case There used to be a fight between Shraddha and Aftab over use of dating app
मृतका श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

वारदात वाले दिन इनमें इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दिन झगड़ा ज्यादा बढ़ गया था और आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी। श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसने शव बाथरूम में रख दिया था। इसके बाद वह महरौली मार्केट गया और सिर्फ आरी खरीदकर ले गया था। घर आकर उसे लगा कि आरी से शव नहीं कटेगा तो वह अगले दिन महरौली मार्केट फिर गया और चापड़ व तीन ब्लेड़ लेकर आया। ये लाते हुए वह घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha murder case There used to be a fight between Shraddha and Aftab over use of dating app
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

हत्या के बाद बनाई एक और महिला दोस्त
पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्रद्धा के शव के टुकड़े जंगल में फेंकने के बाद उसने डेटिंग एप पर महिला दोस्त बनाना शुरू कर दिया था। दिल्ली में उसकी जो महिला दोस्त है वह श्रद्धा की हत्या के बाद बनी थी। वह उस समय भी आफताब के घर आती थी, जब वह श्रद्धा के शव को ठिकाने लगाने में जुटा हुआ था और शव के टुकड़ों को फ्रिज से निकालकर रोजाना जंगल में फेंक रहा था।

विज्ञापन
shraddha murder case There used to be a fight between Shraddha and Aftab over use of dating app
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्रद्धा हत्याकांड में गहनता से जांच की जा रही है। हर काम के लिए अलग-अलग टीमें बना दी गई हैं। हर टीम को जांच के लिए अलग काम छोड़ा गया है। दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी व एडिशनल डीसीपी अंकित चौहान नजर बनाए हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed