फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Aftab case: आफताब की महिला दोस्त का सनसनीखेज खुलासा, अक्तूबर में दो बार उससे मिलने गई, शव के टुकड़े...

Thu, 01 Dec 2022 08:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 Dec 2022 08:11 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case The female friend did not think that the pieces of the dead bodies were kept in house
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब की मनोचिकित्सक महिला दोस्त ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह आफताब के घर दो बार गई थी, लेकिन उसे एक बार भी नहीं लगा कि घर में शव के टुकड़े रखे हुए हैं। उसे श्रद्धा की हत्या की जानकारी नहीं थी। आफताब ने महिला को श्रद्धा की अंगूठी गिफ्ट में दी थी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था। पुलिस के अनुसार, आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए थे। सिर व धड़ को करीब छह माह तक फ्रिज में रखे थे, इन्हें 18 अक्तूबर को छतरपुर के जंगल में फेंका गया था। पुलिस को अभी तक सिर व धड़ नहीं मिला है। श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब ने महिला दोस्त से डेट करना शुरू कर दिया था। 
Shraddha Murder Case The female friend did not think that the pieces of the dead bodies were kept in house
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
दोनों की मुलाकात उसी बंबल डेटिंग एप से हुई थी, जिससे श्रद्धा व आफताब मिले थे। महिला अक्तूबर में दो बार आफताब के छतरपुर स्थित किराये के फ्लैट पर आई थी, लेकिन उसे भनक तक नहीं लगी कि श्रद्धा के शव के टुकड़े घर में रखे हुए हैं। 

 
Shraddha Murder Case The female friend did not think that the pieces of the dead bodies were kept in house
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आफताब ने 12 अक्तूबर को उसे अंगूठी गिफ्ट की थी। उसे पता नहीं था कि अंगूठी किसकी है। श्रद्धा की हत्या के 12 दिन बाद दोनों 30 मई को संपर्क में आए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case The female friend did not think that the pieces of the dead bodies were kept in house
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
आफताब को कभी डरते हुए नहीं देखा
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने आफताब को कभी डर में नहीं देखा। आरोपी उसे मुंबई वाले घर के बारे में बताया करता था। उसका व्यवहार हमेशा सामान्य लगा। 

 
विज्ञापन
Shraddha Murder Case The female friend did not think that the pieces of the dead bodies were kept in house
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
उसका काफी केयरिंग नेचर था। उसे कभी नहीं लगा कि उसे मनोविकार है। उसके पास कई तरह के परफ्यूम हैं। वह उसे अक्सर परफ्यूम गिफ्ट किया करता था। आफताब सिगरेट पीने का आदि था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed