फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder Case: कैसे कट रहीं जेल में आफताब की रातें, हत्याकांड में बद्री की एंट्री, बन सकता है अहम गवाह

Thu, 17 Nov 2022 09:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Nov 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case How Aftab poonawala nights were spent in jail
लॉकअप में बंद आफताब - फोटो : वीडियो ग्रैब

देश के बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड मामले में एक शख्स का नाम सामने आया है। बद्री नाम के इस युवक ने ही श्रद्धा व आफताब को छतरपुर, महरौली में किराए पर फ्लैट दिलाया था। ये उसके जरिए ही दिल्ली पहुंचे थे। आफताब की गिरफ्तारी के बाद से बद्री गायब है। दक्षिण जिला पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश करने के लिए दिल्ली, एनसीआर व यूपी में दबिश दे रही हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का मानना है कि श्रद्धा हत्याकांड में बद्री अहम गवाह हो सकता है।

Shraddha Murder Case How Aftab poonawala nights were spent in jail
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बद्री उत्तराखंड में श्रद्धा व आफताब को मिला था। वहां पर दोनों की बद्री से दोस्ती हो गई थी। उसने उन्हें बताया था कि वह दिल्ली में रहता है तो आरोपी आफताब बहुत खुश हुआ। उससे मिलने के बाद आफताब ने दिल्ली में श्रद्धा के साथ रहने की योजना बनाई थी। इसके बाद ये बद्री के कहने पर दिल्ली आ गए। दिल्ली में ये उससे मिले थे। उसने इन्हें कुछ दिन पहाड़गंज में रहने के लिए कहा। तब तक वह छतरपुर में उनके लिए फ्लैट ढूंढता रहा। बद्री ने उन्हें 15 मई को छतरपुर में फ्लैट दिला दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बद्री ने ही उनका पुलिस वैरीफिकेशन करवाया था। हत्याकांड के बाद से बद्री गायब है।

Shraddha Murder Case How Aftab poonawala nights were spent in jail
लॉकअप में बंद आफताब - फोटो : वीडियो ग्रैब

दूसरी तरफ महरौली पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी ने श्रद्धा की शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के बाद पूरे घर को बैन्जीन केमिकल से धोया था। आरोपी आफताब को पता था कि इस केमिकल से धोने से जहां खून के धब्बे हैं, वहां लाल रंग उभरकर सामने आ जाएगा। इस कारण आरोपी ने इस केमिकल का इस्तेमाल किया था। दूसरी तरफ आरोपी को अभी भी किसी तरह का पछतावा नहीं है। वह लॉकअप में आसानी से सोता है। उस पर नजर रखने के लिए हर वक्त दो पुलिसकर्मी लॉकअप के बाहर तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case How Aftab poonawala nights were spent in jail
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

सहमति संबंधों को गलत नहीं मानते थे
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी आफताब ने पूछताछ में ये भी खुलासा किया है कि वह व श्रद्धा दोनों ही सहमति संबंधों में रहने को गलत नहीं मानते थे। दोनों ही अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से मौजमस्ती के साथ जीना चाहते थे। जब-जब उनके माता-पिता ने सहमति संबंधों में रहने के लिए मना किया तो दोनों ही कहते थे कि सहमति संबंधों में रहना गलत नहीं है।

विज्ञापन
Shraddha Murder Case How Aftab poonawala nights were spent in jail
मृतका श्रद्धा वाकर और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो जाता था
आरोपी आफताब ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उनमें झगड़ा तो मुंबई में ही होने लग गया था। इस कारण वह उत्तर भारत के ट्रिप पर निकले थे कि सब ठीक हो जाएगा। दिल्ली में आने के बाद इनमें झगड़ा बढ़ गया। दिल्ली में दोनों छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने लग गया था। आफताब का कहना है कि श्रद्धा हर छोटी बात पर झगड़ा करने लगती थी। हालत ये हो गए थे कि किसी भी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो जाती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed