{"_id":"6376f169e20c3b24c065efa5","slug":"shraddha-murder-case-after-murder-aftab-sold-his-mobile-on-online-site-broke-the-sim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Murder Case: हत्या के बाद आफताब ने ऑनलाइन साइट पर बेचा मोबाइल...सिम तोड़ी, लेकिन फिर से लिया वही नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shraddha Murder Case: हत्या के बाद आफताब ने ऑनलाइन साइट पर बेचा मोबाइल...सिम तोड़ी, लेकिन फिर से लिया वही नंबर
श्रद्धा वाकर हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे होते जा रहे हैं। पुलिस की जांच में नया खुलासा हुआ है कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद आरोपी आफताब ने अपना मोबाइल हैंडसेट ओएलएक्स पर बेच दिया था।
2 of 6
श्रद्धा वालकर हत्याकांड पर शुरू हुई फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस जांच के अनुसार आफताब ने हत्या करने के बाद अपना मोबाइल ओएलएक्स पर बेच दिया था। और सिम को तोड़कर फेंक दिया था। हालांकि इसके बाद उसने वही नंबर दिल्ली से दोबारा जारी करवा लिया था।
3 of 6
मृतका श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने दिल्ली में नया हैंडसेट खरीदा था। अभी वह इसी का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि आरोपी ने सिम क्यों तोड़ी और वह मोबाइल किसे बेचा। इसके अलावा उसी सिम का नंबर आफताब ने दोबारा द्वारा जारी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
श्रद्धा मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
कॉल सेंटर से निकाल दिया था
आरोपी आफताब गुरुग्राम के एक कॉल सेंटर में नौकरी करता था। उसे उसकी हरकतों की वजह से नौकरी से निकाल दिया था। वह नौकरी करने कॉल सेंटर में लगातार नहीं जाता था। एक बार तो वह कई दिन तक वह नौकरी करने नहीं गया था।
विज्ञापन
5 of 6
मृतका श्रद्धा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में आरोपी आफताब बार-बार बयान बदल रहा है। वह पुलिस को कभी श्रद्धा के 35 टुकड़े करने की बात बोल रहा है तो कभी 16 टुकड़े करने की बात बोल रहा है। पुलिस इसी लिए उसका नार्को टेस्ट कराएगी। कोर्ट ने भी इसकी मंजूरी दे दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।