{"_id":"6382304c66a10779f47d02e7","slug":"shraddha-murder-case-aftab-reached-tihar-jail-number-four-is-the-new-address-the-administration-has-made-th","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Murder Case: तिहाड़ पहुंचा आफताब, नया पता जेल नंबर चार, प्रशासन ने कीं ये खास तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shraddha Murder Case: तिहाड़ पहुंचा आफताब, नया पता जेल नंबर चार, प्रशासन ने कीं ये खास तैयारियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लॉकअप में बंद आफताब
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आफताब को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आफताब को तिहाड़ जेल संख्या चार में रखा गया है। उस पर 24 घंटे निगरानी की जाएगी। शनिवार शाम 6:10 बजे आफताब जेल नंबर चार पहुंचा। कागजी कार्रवाई करने के बाद उसे सेल में भेज दिया गया। सेल के पास जेलकर्मी को तैनात किया गया है, जो 24 घंटे निगरानी रखेगा।
2 of 5
लॉकअप में बंद आफताब
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इसके अलावा सेल पर निगरानी रखने के लिए आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आफताब की हर गतिविधि से आला अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। आरोपी को जेल नियम के अनुसार खाना और अन्य चीजें मुहैया करवाई जाएंगी। सूत्रों ने बताया कि जेल में आने के बाद आफताब काफी शांत था।
3 of 5
महरौली के जंगल में मौजूद पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को श्रद्धा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस सूत्रों से पता चला कि महरौली के जंगल में जो हड्डियां मिली थीं वो श्रद्धा की हैं। फॉरेंसिक साइंस लैब द्वारा डीएनए जांच में उसके पिता से सैंपल का मिलान हो गया है। साथ ही इस बात का भी खुलासा किया हुआ है कि हड्डियों को आरी से काटकर यहां ठिकाने लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रद्धा का हत्यारोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने अब इस केस में सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने आफताब के परिवार वालों से भी पूछताछ करने की गुहार लगाई। उनका कहना है कि आफताब के माता-पिता उसकी हरकतों को अच्छी तरह जानते थे। छानबीन के बाद हत्याकांड में उसके माता-पिता की क्या भूमिका है, इसका भी खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
आफताब पूनावाला
- फोटो : अमर उजाला
आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट अभी पूरी नहीं हुआ है और उसके दूसरे चरण के टेस्ट के लिए पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि टेस्ट का एक चरण पूरा हो चुका है। अब पुलिस आफताब से उन सवालों के जवाबों मांगेगी जिनका उसने सही से जवाब नहीं दिया है। पुलिस इन सवालों के जवाब ढूंढ रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।