फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर ने खोला आफताब का राज: चाकू से लगी चोट का कराने गया था इलाज, दिख रहा था आक्रामक, पूछने पर दिया ऐसा जवाब

Wed, 16 Nov 2022 12:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 16 Nov 2022 12:17 PM IST
विज्ञापन
shraddha murder case Aftab had gone to doctor for treatment due to injury in May in Delhi
मृतका श्रद्धा - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली के एक डॉक्टर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या करने और शव को टुकड़ों में काटकर जंगल में फेंकने का आरोपी आफताब मई महीने में उनके पास एक घाव का इलाज कराने गया था, जिस महीने में श्रद्धा की हत्या की गई थी। डॉ. अनिल के मुताबिक आफताब जब इलाज के लिए उनके पास आया था तो वह बहुत आक्रामक और बेचैन था और जब उन्होंने उससे चोट के बारे में पूछा तो कहा कि फल काटते समय उसे चोट लगी है। वह उनसे अंग्रेजी में बात कर रहा था। उसने उन्हें यह भी बताया था कि वह मुंबई से दिल्ली आया है क्योंकि यहां आईटी क्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
shraddha murder case Aftab had gone to doctor for treatment due to injury in May in Delhi
आरोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस पूछताछ के सिलसिले में दो दिन पहले आफताब को लेकर डॉ. अनिल कुमार के पास गई थी और उनसे इलाज के बारे में पूछा था। डॉ. कुमार के मुताबिक उसके इलाज के बारे में पूछे गए सवाल का उन्होंने हां में उत्तर दिया और सामने आते ही उन्होंने आफताब को पहचान लिया।

shraddha murder case Aftab had gone to doctor for treatment due to injury in May in Delhi
आरोपी आफताब और मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया कि आफताब मई महीने में एक दिन सुबह के समय उनके पास आया था। उन्हें उनके सहायक ने बताया कि एक व्यक्ति चोट के उपचार के लिए आया है। उन्होंने जब उसकी चोट देखी थी तो पाया कि उसे गहरी नहीं बल्कि सतही चोट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha murder case Aftab had gone to doctor for treatment due to injury in May in Delhi
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दक्षिण दिल्ली के महरौली से सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात में आफताब अमीन पूनावाला (28) ने लिव-इन रिलेशन में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर (26) की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए। महरौली पुलिस ने आरोपी आफताब को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि श्रद्धा वाकर के शव के टुकड़ों को ढूंढा जा सके और पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस को सोमवार शाम तक शव के 35 टुकड़ों में से करीब 13 मिल गए हैं।

विज्ञापन
shraddha murder case Aftab had gone to doctor for treatment due to injury in May in Delhi
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

सभी टुकड़े हड्डियों में रूप में मिल रहे हैं। आरोपी ने बताया कि उसने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी। उसके बाद शव के टुकड़े घर के बाथरूम में किए और टुकड़ों को धोकर पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया। इसके बाद पिट्टू बैग में शव के एक टुकड़े को रखता था और जंगल में फेंक कर आता। इस तरह वह करीब 22 दिन शव के टुकड़ों को फेंकता रहा। वह 22 दिनों तक शव के साथ घर में रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed