{"_id":"6aaaaf32f10a9116cc0b3187","slug":"delhi-half-marathon-will-become-a-big-platform-for-fitness-and-tourism-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155213-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली हाफ मैराथन बनेगा फिटनेस और पर्यटन का बड़ा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली हाफ मैराथन बनेगा फिटनेस और पर्यटन का बड़ा मंच
विज्ञापन
सीएम ने फिनिशर मेडल का अनावरण किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। 18 अक्तूबर को होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन में महिलाएं, युवा, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग भी दौड़ेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 के फिनिशर मेडल का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यह अब महज दौड़ नहीं, बल्कि फिटनेस, जनभागीदारी और दिल्ली की पहचान से जुड़ा बड़ा आयोजन बन रहा है।
पिछले साल मैराथन में 40 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया था। इस बार हाफ मैराथन के अलावा ओपन 10के, ग्रेट दिल्ली रन, वरिष्ठ नागरिक दौड़ और दिव्यांग चैंपियंस रन जैसी श्रेणियां होंगी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं व युवाओं की बढ़ती भागीदारी को उत्साहजनक बताया।
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली हाफ मैराथन राजधानी के प्रमुख ब्रांड इवेंट के रूप में पहचान बना चुका है। देश-विदेश के प्रतिभागियों के आने से दिल्ली की ब्रांडिंग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सरकार लाइव इवेंट्स व खेल आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियों पर काम कर रही है। मेट्रो, पर्यटन विभाग व अन्य एजेंसियां आयोजन में सहयोग करेंगी।