फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder Case: जज के सामने आरोपी आफताब का बड़ा कबूलनामा, बताया क्यों की श्रद्धा की निर्मम हत्या

Tue, 22 Nov 2022 04:35 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Nov 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
Shraddha murder case Accused Aftab Poonawalla told court that it the incident happened in heat of moment
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
मुंबई की श्रद्धा वालकर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब पूनावाला को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साकेत कोर्ट ने पेश किया। कोर्ट ने आरोपी आफताब की पुलिस हिरासत अगले चार दिन के लिए बढ़ा दी है। विशेष सुनवाई में आफताब को न्यायालय में पेश किया गया। गौरतलब है कि आरोपी आफताब का आज पुलिस रिमांड खत्म हो रही थी। उधर, कोर्ट में आरोपी आफताब ने जज के सामने भी कबूल कर लिया है कि उसने श्रद्धा की हत्या की थी। हत्याकांड को गुस्से में अंजाम दिया गया था। 
Shraddha murder case Accused Aftab Poonawalla told court that it the incident happened in heat of moment
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
आरोपी आफताब पूनावाला ने अदालत को बताया कि यह (घटना) आवेश में हुई। आरोपी आफताब ने अदालत से यह भी कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहा है। उसने अदालत से आगे कहा कि उसे घटना को याद करने में कठिनाई हो रही है।

Shraddha murder case Accused Aftab Poonawalla told court that it the incident happened in heat of moment
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
आरोपी आफताब ने गुरुग्राम में फेंके थे आरी व ब्लेड
आपको बता दें कि देश को हिला देने वाले श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने सबूतों को सोची-समझी साजिश के तहत खत्म किया है। उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने में इस्तेमाल किए गए औजारों को इस तरह फेंका कि पुलिस बाद में ढूंढ न सके। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha murder case Accused Aftab Poonawalla told court that it the incident happened in heat of moment
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने आरी व ब्लेड को गुरुग्राम में डीएलएफ के पास जंगल में फेंका था। इसके अलावा चापड़ को उसने छत्तरपुर में 100 फुटा रोड पर कूड़े के खत्ते में फेंका था। दूसरी तरफ आफताब गुरुग्राम स्थित जिस कॉल सेंटर में नौकरी करता था, वहां अब वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
Shraddha murder case Accused Aftab Poonawalla told court that it the incident happened in heat of moment
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी आफताब ने बताया कि उसने आरी व ब्लेड को गुरुग्राम में फेंका था। ऐसे में पुलिस आरोपी को लेकर दो दिन गुरुग्राम के जंगल में तलाशी अभियान चला चुकी है, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। आरोपी श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए महरौली बाजार से धारदार वाले तीन ब्लेड खरीदकर आया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed